लाइव न्यूज़ :

Kishore Kumar Death Anniversary: किशोर कुमार की मौत वाले दिन का उनके बड़े भाई से क्या कनेक्शन? जानिए फिल्मी करियर की कैसे हुई शुरुआत

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 12, 2019 16:26 IST

किशोर कुमार ने अपनी करियर की शुरुआत 1946 में आई फिल्म शिकारी से की थी। इस फिल्म में उनके बड़े भाई अशोक कुमार लीड रोल में थे।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक कुमार अपने भाई किशोर कुमार से 18 साल बड़े थे।अशोक कुमार की वजह से ही किशोर कुमार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था।

बॉलीवुड के लीजेंडरी सिंगर किशोर कुमार की 13 अक्टूबर को 32 वीं डेथ एनिवर्सरी है। उनकी मौत हार्ट से अटैक हुई थी। किशोर कुमार की मौत का कनेक्शन उनके बड़े भाई और एक्टर अशोक कुमार से है। दरअसल 13 अक्टूबर 1987 को अशोक कुमार का 76वां जन्मदिन था, उस दिन किशोर कुमार ने अपने बड़े भाई अशोक कुमार के 76वें जन्मदिन पर एक बड़ी पार्टी का प्लान किया था। लेकिन कौन जानता था की ये जश्न मातम में बदल जायेगा। उसी  शाम 4 बडकर 45 मिनट पर 57 साल की उम्र में किशोर कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

फिर कभी नहीं मनाया अपना बर्थडेअपने छोटे भाई की मौत से  किशोर कुआर इतने टूट गए कि उन्होंने इसके बाद फिर कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया। अशोक कुमार अपने भाई किशोर कुमार से 18 साल बड़े थे। वो अशोक कुमार ही थे जिनकी वजह से किशोर कुमार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था।

फिल्मी करियर की ऐसे हुई थी शुरुआतकिशोर कुमार ने अपनी करियर की शुरुआत 1946 में आई फिल्म शिकारी से की थी। इस फिल्म में उनके बड़े भाई अशोक कुमार लीड रोल में थे। इसके अलावा दोनों ने भाई-भाई, दूर का राही, चलती का नाम गाड़ी और बंदी जैसी शानादर फिल्मो में साथ काम किया। किशोर कुमार हर दिल के अजीज थे। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी सुरीली आवाज़ उनके होने का एहसास कराती है। सिंगिंग ही नहीं, किशोर दा एक्टिंग, प्रोडक्शन, म्यूजिक और डायरेक्शन में भी माहिर थे। बतौर एक्टर उन्होंने 'हॉफ़ टिकेट', 'पड़ोसन' और 'झुमरु' जैसी कई फ़िल्मों में काम किया।

बात करें अगर किशोर कुमार के बड़े भाई यानि कि अशोक कुमार की तो वे भी एक वर्सटाइल एक्टर थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1936 में आई बॉम्बे टॉकीज की फिल्म 'जीवन नैया' से की थी। लेकिन उन्हें ख़ास पहचान 1937 में आई फिल्म 'अछूत कन्या' से मिली थी। अशोक कुमार को साल 1988 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। अशोक कुमार का 10 दिसंबर 2001 को निधन हो गया था।

टॅग्स :किशोर कुमारअशोक कुमारपुण्यतिथिबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल