लाइव न्यूज़ :

'शेरशाह' में विक्रम बत्रा की प्रेमिका बन कियारा आडवाणी ने फैंस का जीता दिल, बेहतरीन अभिनय की हो रही तारीफ

By अनिल शर्मा | Updated: August 14, 2021 15:50 IST

सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) की भूमिका निभाई है, जबकि कियारा ने उनकी प्रेमिका डिंपल के व्यक्तित्व को चित्रित किया है। स्क्रीन पर सीमित समय के बावजूद कियारा ने बेहद ईमानदारी और सरलता से अपने काम को अंजाम दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकियारा आज की युवा पीढ़ी के बीच काफी मशहूर हैंवह इन दिनों बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैंशेरशाह के रूप में धर्मा प्रोडक्शंस के साथ कियारा का चौथा प्रोजेक्ट है

मुंबईः सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी अभिनीत 'शेरशाह' 12 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को काफी सराहा जा रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के अभिनय से लेकर फिल्म के डायरेक्शन तक,  दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इन सबके साथ कियारा के किरदार की भी जमकर काफी चर्चा हो रही है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) की भूमिका निभाई है, जबकि कियारा ने उनकी प्रेमिका डिंपल के व्यक्तित्व को चित्रित किया है। स्क्रीन पर सीमित समय के बावजूद कियारा ने बेहद ईमानदारी और सरलता से अपने काम को अंजाम दिया है, जिससे दर्शक काफी सहजता से  उनसे जुड़ते दिखाई दे रहें है।  

कॉलेज की एक युवा लड़की से लेकर क्लाइमैक्स के उस भावनात्मक दृश्य तक, सभी फ्रेम में कियारा ने खुद को बखूबी साबित किया है। इसलिए हर स्थिति में उन्हें देखना बिल्कुल भी नहीं खटकता है। 

कियारा आज की युवा पीढ़ी के बीच काफी मशहूर हैं। उनकी हर एक फोटो, पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब लाइक और व्यूज मिलते हैं। वह इन दिनों बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

लस्ट स्टोरीज, गुड न्यूज और गिल्टी जैसी कई सफल भूमिकाओं के बाद, धर्मा प्रोडक्शंस के साथ कियारा का चौथा प्रोजेक्ट है।  कियारा के प्रदर्शन को देखते हुए उनके और प्रोडक्शन हाउस के बीच का सफर काफी लंबा होने वाला है।

टॅग्स :किआरा आडवाणीसिद्धार्थ मल्होत्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!