लाइव न्यूज़ :

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ताजा तस्वीरों ने डेटिंग की अटकलों को किया तेज

By वैशाली कुमारी | Updated: August 8, 2021 16:44 IST

कियारा आडवाणी ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की, कमेंट सेक्शन में दोनों के प्रशंसकों ने बधाई देना शुरू कर दिया और संदेशों की बाढ़ आ गई।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की कहानी पर आधारित है90 के दशक को दर्शाती यह फिल्म रोमांस की मासूमियत पर भी प्रकाश डालेगीशेरशाह 12 अगस्त 2021 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी

बॉलीवुड में जब भी कोई नई जोड़ी एक साथ फिल्म में काम करती है तो उस फिल्म से ज्यादा चर्चा फिल्म कि  जोड़ी की होती है। लोग दोनों की पर्सनल लाइफ को इतनी दिलचस्पी से सुनना और देखना पसंद करते हैं कि उसमें से डेटिंग कि अफ़वाह निकलते देर नहीं लगती।

कुछ ऐसा ही हाल बॉलीवुड कि नई जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का है। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म शेरशाह के चलते अक्सर साथ की फोटोज और रील्स शेयर करते रहते है जिससे दोनों के प्रशंसक काफी खुश हैं। दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें तो है ही जिसके बाद उनकी ताजा तस्वीरों ने भी प्रशंसकों को और मसाला दिया।

दोनों जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शेरशाह' में स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे। सिद्धार्थ और कियारा के बारे में अफवाहें हैं कि  वो दोनों कुछ समय से एक रिश्ते में हैं, लेकिन दोनों अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।

वहीं बात करे कियारा के पोस्ट कि तो कियारा ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की उसके  तुरंत बाद, कियारा के कमेंट सेक्शन में दोनों के प्रशंसकों ने बधाई देना शुरू कर दिया और संदेशों की बाढ़ आ गई। वहीं कियारा और सिद्धार्थ के इंस्टाग्राम पोस्ट को देखे तो इससे  दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री का पता चलता है। 'कबीर सिंह' फेम कियारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा की, जिसमें इस नई जोड़ी को अपनी आगामी फिल्म के प्रचार शूट के लिए एक साथ पोज देते देखा जा सकता है।

कियारा ने अपने इंस्टा पर अपनी आने वाली मूवी के गाने पर  एक रील भी शेयर कि है जिसमें दोनो को एकसाथ बेहद रोमेंटिक होते हुए देखा जा सकता है। 

कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवनी पर आधारित एक्शन ड्रामा 'शेरशाह' कारगिल युद्ध के पीछे की घटनाओं और विक्रम बत्रा की प्रेम कहानी पर अधारित है। शेरशाह 12 अगस्त 2021 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की कहानी पर आधारित है। 90 के दशक को दर्शाती यह फिल्म विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा के रोमांस की मासूमियत पर भी प्रकाश डालेगी। इस फिल्म मे  पहली बार कियारा और सिद्धार्थ एक साथ नजर आंएगे।

टॅग्स :किआरा आडवाणीसिद्धार्थ मल्होत्राफिल्मबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल