लाइव न्यूज़ :

खेसारी लाल यादव और निरहुआ को लेकर दो फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं अशोक, अभिनेत्रियों की तलाश जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2022 16:57 IST

फिल्म में इन अभिनेत्रियों को कास्ट किया जा सकता है। इस रेस में अक्षरा सिंह, पाखी हेगड़े, आम्रपाली दुबे जैसी अदाकारा के नाम पर विचार चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्मों के निर्माण की घोषणा की गई। खेसारीलाल यादव की फिल्म का निर्देशन लाल बाबू पंडित करेंगे।दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म का निर्देशन संतोष मिश्रा करेंगे।

मुंबईः भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अशोक प्रसाद अभिषेक के नए प्रोडक्शन हाउस आईईव एरा फिल्म्स का उद्घाटन किया। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े दिग्गज अशोक प्रसाद अभिषेक की फिल्म जल्द ही देखने को मिल सकती है। फिल्मों का निर्माण बड़े स्तर पर होना है।

हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब फिल्म के अभिनेत्रियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि फिल्म में इन अभिनेत्रियों को कास्ट किया जा सकता है। इस रेस में अक्षरा सिंह, पाखी हेगड़े, आम्रपाली दुबे जैसी अदाकारा के नाम पर विचार चल रहा है।

खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव निरहुआ निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक के नए प्रोडक्शन हाउस आईईव एरा फिल्म्स की पहली दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसकी जानकारी मुंबई में निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक ने दी। खुद खेसारीलाल यादव भी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मों के निर्देशक लाल बाबू पंडित, अभिनेता अमरीश सिंह समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 500 से अधिक लोगों की मौजूदगी में इन दोनों फिल्मों के निर्माण की घोषणा की गई। इस दौरान निर्माता ने कहा कि खेसारीलाल यादव की फिल्म का निर्देशन लाल बाबू पंडित करेंगे, जबकि दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म का निर्देशन संतोष मिश्रा करेंगे।

जल्द ही हम इन दोनों फिल्में के नाम और शूटिंग की भी घोषणा करेंगे। फिलहाल अभी फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।  उन्होंने कहा कि हमारे फिल्म का बजट 5 करोड़ है, जो भोजपुरी में अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म होने वाली है। हम फिल्म की शूटिंग देश भर के खूबसूरत लोकेशन में करेंगे और धूमधाम से इसे सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।

उन्होंने खेसारीलाल यादव को लेकर कहा कि वे इंडस्ट्री के चहेते स्टार हैं। लोगों के उनके हर प्रोजेक्ट का इंतजार रहता है। ऐसा ही कुछ दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ है। यही वजह है कि हमने उन्हें महंगे प्राइस पर साइन किया है, क्यों कि आप जब चीजें अच्छी बनाएंगे, तो अच्छा करना भी होता है और हमारा बंगाल से यहाँ आकर सिनेमा बनाने का मकसद कमाने से ज्यादा दर्शकों को बेहतर मनोरंजन देना है। इसलिए हम अपने क्वालिटी से कंप्रोमाइज नहीं करने वाले।

टॅग्स :खेसारी लाल यादवदिनेश लाल यादव (निरहुआ)मुंबईभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?