लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खेसारी लाल का 'फटकत रहिनी चाउर' गाना, देखें वीडियो

By अमित कुमार | Updated: May 18, 2020 21:47 IST

खेसारी लाल यादव के गानों का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ करते रहते हैं। खेसारी लाल यादव का एक और गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदु सोनाली द्वारा गया हुआ 'फटकत रहिनी चाउर' गाना फैंस लगातार सुन रहे हैं। खेसारी लाल की हिट भोजपुरी फिल्म 'मेंहदी लगाके रखना' का एक गाना इन दिनों फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

लॉकडाउन के बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। खेसारी लाल की हिट भोजपुरी फिल्म 'मेंहदी लगाके रखना' का एक गाना इन दिनों फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इंदु सोनाली द्वारा गया हुआ 'फटकत रहिनी चाउर' गाना फैंस लगातार सुन रहे हैं। श्याम देहाती ने गाने के बोल लिखे हैं जो कि बेहद शानदार हैं। 

खेसारी का एक और नया गाना 'जवानी के आग है, टेंकर से ना बुती' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने सुर दिए हैं। वहीं प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने इस गाने को लिखा है। भोजपुरी फिल्म 'एक साजिश जाल' का यह गाना फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। इससे पहले खेसारी का गाना 'सजी ना सेज' भी रिलीज होते ही लोगों के बीच काफी पसंद किया गया था। 

खेसारी लाल ने खुद ही 'सजी ना सेज' गाने में आवाज दी है। वहीं गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं जबकि संगीत लॉर्ड जी का दिया हुआ है। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। 

खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और ऑर्केस्ट्रा में डांस करते थे। इसके अलावा परिवार का गुजारा करने के लिए उन्होंने लिट्टी-चोखा भी बेचते थे।

टॅग्स :खेसारी लाल यादवभोजपुरी सोंगभोजपुरीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल