लाइव न्यूज़ :

खेसारी लाल यादव का होली सॉन्ग 'बानी हम शादीशुदा हो...' वायरल, Youtube पर कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने देखा

By अमित कुमार | Updated: February 18, 2020 17:24 IST

खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का गाया हुआ गाना 'बानी हम शादीशुदा हो...' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गीत के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं तो म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयू-ट्यूब पर इन दिनों कुछ भोजपुरी होली के गीत ट्रेंड कर रहे हैं।इससे पहले खेसारी लाल का 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' नाम का गाना भी काफी वायरल हुआ था।

भोजपुरी होली सॉन्ग 'लगाके करुआ तेल अईलु' का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। होली आने से पहले ही भोजपुरी होली सॉन्ग तेजी के साथ सोशल मीडिया पर लोगों को अपना दीवाना बना रही है। यही वजह है कि यू-ट्यूब पर इन दिनों कुछ भोजपुरी होली के गीत ट्रेंड कर रहे हैं। इन गीतों में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक नया गाना भी शामिल हैं। 

खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का गाया हुआ गाना 'बानी हम शादीशुदा हो...' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाना रिलीज होने के 10 घंटे के अंदर ही 3 लाख 58 हजार लोग इसे देख चुके हैं। इस गीत के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं तो म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। फिलहाल इस गाने पर खेसारी लाल के फैंस जमकर थिरक रहे हैं और होली से पहले ही होली का आनंद ले रहे हैं। 

इससे पहले खेसारी लाल का 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' नाम का गाना भी काफी वायरल हुआ था। कुछ दिनों के अंदर ही इस गाने को 3 करोड़ 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी के अलावा इस गाने में अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपनी अवाज दी है। वहीं श्याम सुंदर के म्यूजिक भी गाने को निखारने का काम कर रहा है। खेसारी लाल यादव के नाम कई सुपरहिट म्यूजिक एलबम है।

खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। खेसारी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए सलमान खान ने उन्हें बिग बॉस के 13वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट बुलाया था। हालांकि, वह शो के अंदर लंबे समय तक नहीं टिक पाए और जल्द ही बाहर हो गए।

टॅग्स :खेसारी लाल यादवभोजपुरी सोंगभोजपुरीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल