लाइव न्यूज़ :

Khatron Ke Khiladi 10: कान में कॉक्रोच घुसने की वजह से पूरी रात सो नहीं पाई ये TV एक्ट्रेस, और फिर...

By अमित कुमार | Updated: February 25, 2020 14:54 IST

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी कटेस्टेंट को अलग-अलग तरह के टास्क देकर शो को मजेदार बनाने का सिलसिला शुरू कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस शो के दौरान अदा खान के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह पूरी रात सो नहीं पाई और अगले दिन डॉक्टर के पास जाकर ही उन्हें राहत मिली।

टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन शुरू हो चुका है। बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी कटेस्टेंट को अलग-अलग तरह के टास्क देकर शो को मजेदार बनाने का सिलसिला शुरू कर चुके हैं। टीवी एक्ट्रेस अदा खान भी बतौर कटेस्टेंट शो का हिस्सा हैं। इस शो के दौरान अदा के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह पूरी रात सो नहीं पाई और अगले दिन डॉक्टर के पास जाकर ही उन्हें राहत मिली। 

दरअसल, एक टास्क के दौरान अदा खान के कान में एक कॉक्रोच घुस गया था। जिसकी वजह से वो पूरी रात सो नहीं पाई थीं। इस बात का खुलासा अदा ने खुद हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया। अदा ने बताया कि किस तरह वह इस घटना से घबरा गईं थी। कॉक्रोच के काटने के कारण उन्हें थोड़ी एलर्जी भी हो गई थी, लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ और ठीक हैं।

मिड डे से बातचीत में अदा खान ने बताया कि एक टास्क के दौरान जो कि हमें कीड़े-मकोड़ों के साथ करना था मेरे कान में कॉक्रोच घुस गया। जिसकी वजह से पूरी रात मुझे नींद नहीं आई और मैं परेशान रही। अगले दिन मॉर्निंग में क्रू मुझे डॉक्टर के पास लेकर गए तभी मेरे कान से कॉक्रोच को निकाला गया।

बता दें कि आरजे मलिष्‍का, अदा खान, श‍िविन नारंग, धर्मेश येलांदे, बलराज स्‍याल, तेजस्‍वी प्रकाश, अमृता खानविलकर , करिश्‍मा तन्‍ना, रानी चटर्जी और करण पटेल इस शो का हिस्सा हैं। इन सभी कंटेस्टेंट के बीच एक दूसरे से आगे निकले की होड़ लगी रहती है। 

वहीं स्‍पेशल गेस्‍ट के तौर पर भी कुछ कलाकार शो का हिस्सा होंगे। भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, बीर मायरा, अभ‍िषेक वर्मा, स्‍मृति कालरा और सलमान यूसुफ खान शो में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का काम करेंगे।

टॅग्स :खतरों के खिलाड़ीबॉलीवुड अभिनेत्रीटीवी कंट्रोवर्सीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार