लाइव न्यूज़ :

KGF Chapter 2 Worldwide Box Office: दर्शकों के बीच 'केजीएफ: चैप्टर 2' का क्रेज जारी, पार किया साढ़े सात सौ करोड़ का आंकड़ा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 23, 2022 14:59 IST

14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर साढ़े सात सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है.

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म में यश के साथ-साथ प्रकाश राज, संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे दिग्गज सितारे हैं.फिल्म को पूरे देश में कन्नड़, तमिल, तेलुगु, हिंदी और मलयालम में एक साथ रिलीज किया गया था. 

मुंबई: फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' रिलीज होने के बाद काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. यह फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अभिनेता यश के साथ-साथ प्रकाश राज, संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे दिग्गज सितारे हैं. फिल्म को पूरे देश में कन्नड़, तमिल, तेलुगु, हिंदी और मलयालम में एक साथ रिलीज किया गया था. 

बता दें कि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा रखा है. फिल्म अब तक साढ़े सात सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. वहीं, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 11.56 करोड़ का कारोबार किया. इस तरह हिंदी बेल्ट में फिल्म की कुल कमाई 280.19 करोड़ रुपए हो चुकी है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो रहे हैं, लेकिन फैंस के बीच अभी भी इसका क्रेज देखने कि मिल रहा है. 

फिल्म ने पहले दिन 165.37 करोड़, दूसरे दिन 139.25 करोड़, तीसरे दिन 115.08 करोड़, चौथे दिन 132.13 करोड़, पांचवे दिन 73.29 करोड़, छठे दिन 51.68 करोड़, सातवें दिन 43.51 करोड़, और आठवें दिन करीब 30 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. फिल्म की कुल कमाई इस तरह 750 करोड़ रुपए हो गई है. ऐसे में अब इस फिल्म का अगला टारगेट अब 1000 करोड़ क्लब में शामिल होना है.  

टॅग्स :यशबॉक्स ऑफिस कलेक्शनकेजीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल