लाइव न्यूज़ :

मशहूर संगीतकार की हार्ट अटैक से मौत, महीने भर पहले सड़क हादसे में हुई थी बेटी की मौत

By भारती द्विवेदी | Updated: October 3, 2018 10:35 IST

Kerala Musician balabhaskar passed away: बाला और लक्ष्मी की शादी को सोलह साल हो गए थे। उनदोनों को शादी के 16 साल बाद बेटी हुई थी, जिसका नाम उन्होंने तेजस्वनी रखा था।

Open in App

मुंबई, 3 अक्टूबर: मशहूर वॉयलिन वादक और म्यूजिशियन बाला भास्कर का मंगलवार (2 अक्टूबर) को निधन हो गया । वो 40 साल के थे। बाला पिछले महीने के 25 सितंबर को एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे। उस दर्दनाक सड़क हादसे में जहां बाला की दो साल की बेटी तेजस्वनी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं बाला और उनकी पत्नी लक्ष्मी बुरी तरह घायल हो गए थे।

पिछले महीने से ही दोनों पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती थे। सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो चुके बाला की न्यूरोसर्जरी हुई थी। और एक महीने से वो वेंटिलेटर पर थे। मंगलवार की रात बाला को दिल का दौरा पड़ा, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

बाला की पत्नी लक्ष्मी का फिलहाल इलाज चल रहा है। दरअसल, जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय बाला अपनी पत्नी, बेटी और दोस्त अर्जुन के साथ त्रिशूर के एक मंदिर से पूजा करके लौट रहा थे। कार बाला का दोस्त अर्जुन चला रहा था। लेकिन अर्जुन का कार चलता समय अपना नियंत्रण खो बैठे, जिसके बार कार पेड़ से जा टकराई। फिलहाल अर्जुन का भी इलाज चल रहा है।

बाला और लक्ष्मी की शादी को सोलह साल हो गए थे। उनदोनों को शादी के 16 साल बाद बेटी हुई थी, जिसका नाम उन्होंने तेजस्वनी रखा था। बाला अब तक तीन फिल्मों का संगीत दिया था और कई संगीत एल्बम में काम किया था। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल