लाइव न्यूज़ :

KBC 11: 'छत्रपति शिवाजी महाराज' से जुड़े इस सवाल पर बुरी तरह फंसे अमिताभ बच्चन, अब शो के मेकर्स ने मांगी माफी

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 8, 2019 13:44 IST

Open in App

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की वजह से मुसीबत में घिर गए हैं। शो में पूछे गए एक सवाल की वजह से केबीसी बायकॉट करने की मांग उठने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब शो के मेकर्स ने लोगों से माफी मांगी है, साथ ही एक वीडियो भी जारी किया है। केबेसी के मेकर्स ने सोनी टीवी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करके यह माफी मांगी। वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है कि 'बुधवार के केबीसी एपिसोड में असावधानी के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज का एक त्रुटिपूर्ण संदर्भ दे दिया गया था। हमें इसका खेद है और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने अपना खेद जाहिर करते हुए कल के एपिसोड में एक स्क्रोल भी चलाया है'। हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि इस माफीनामे से लोगों की नाराजगी जाती है या नहीं।यह मामला इतना बढ़ गया कि लोग इस शो को बंद करने की मांग करने लगे। देखते ही देखते ट्विटर पर #Boycott_KBC_SonyTv ट्रेंड करने लगा। लेकिन इस मामले के पीछे वजह क्या है ये हम आपको बता देते हैं।

केबीसी 11 का पिछला एरिसोड 6 नवंबर को टेलिकास्ट हुआ था। इस एपिसोड में हॉट सीट पर बैठीं शाहेदा चंद्रन से अमिताभ बच्चन ने एक सवाल पूछा जो कि इस विवाद की वजह बन गया। अमिताभ बच्चन ने सवाल किया...

इनमें से कौन से शासक मुगल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे?ऑप्शन्स-A. महाराणा प्रताप            B. राणा सांगाC. महाराजा रणजीत सिंह  D. शिवाजी

लोगों ने इस सवाल पर इसलिए विवाद मचा दिया क्योंकि इस सवाल में औरंगजेब को काफी इज्जत दी गई है यानी उनका नाम लिखा है... मुगल सम्राट औरंगजेब लिखा है, लेकिन सवाल के ऑप्शन में छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम सिर्फ 'शिवाजी' ही लिखा गया है। बस इसी बात का बुरा लोगों को लग गया और विवाद बढ़ गया।

लोगों ने ट्विटर पर ऐसे निकाली भड़ास 

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चनट्रोलबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल