लाइव न्यूज़ :

क्या फिर से एक नई शुरुआत की तरफ बढ़ रहे हैं सलमान-कैटरीना, ये बातें दे रही हैं प्रूफ!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 11, 2018 15:50 IST

अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ एक वक्त पर बॉलीवुड में अपने लिंकअप के लिए जाने जाते थे।

Open in App

अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ एक वक्त पर बॉलीवुड में अपने लिंकअप के लिए जाने जाते थे। कैटरीना को फिल्मों में लाने वाले भी सलमान ही थे। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया कि अचानक दोनों अलग हो गए। अब फिर से दोनों के बीच कुछ नई शुरुआत की खबरें जोरों पर हैं।

दरअसल हाल ही में ईशा अंबानी के संगीत समारोह में दोनों एक साथ गए थे और वापस भी साथ ही आए थे। जिसके बाद से दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। रणबीर कपूर से कैट के ब्रेकअप के बाद अब उनको अक्सर एक बार फिर सलमान के घर पर देखा जाने लगा है। ऐसे में बॉलीवुड गलियारों में खबर है कि दोनों के बीच इश्क एक बार फिर से पनपने लगा है।

सलमान पर कैटरीना ने तोड़ी थी चुप्पी

एक न्यूजपेपर से बातचीत में कैटरीना ने सलमान से अपने रिश्तों पर कहा है कि सलमान बॉलीवुड में मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि सलमान की सबसे बुरी आदत है कि वह कई दिनों तक बात नहीं करते हैं ऐसे में कभी वह महीनों तक बात नहीं करते हैं। लेकिन इस बीच मैं जब भी कभी अपसेट हो जाती हूं वो अचानक न जाने कहां से सामने आ जाते हैं। ये थोड़ी चौंकाने वाली बात है क्योंकि मैं ऐसे वक्त में किसी से बात नहीं करती, फिर भी उन्हें न जाने कैसे पता चल जाता है। ये थोड़ी अ्जीब भी है और राहत  वाला भी। लेकिन फिर भी बेहद सुकून देने वाला है। खैर दोनों ने ना पहले अपने इश्क पर कुछ कहा था ना अब लेकिन फैंस को अब को बेसब्री से इंतजार हो गया है।

कहीं ना कहीं कैट ने दबी जुबां में एक बात साफ की है कि सलमान ही हैं जो बिना उनके कुछ कहे उनकी हर एक बात समझ जाते हैं। साथ ही दोनों की एक नई शुरूआत की बातें भी इस साक्षात्कार के बाद से ही शुरू हुई थीं। वहीं, टाइगर जिंदा है के बाद कैटरीना और सलमान भारत के जरिए एक बार फिर से पर्दे धमाल करने को भी तैयार हैं, इस फिल्म की दोनों ने शूटिंग भी शुरू कर दी है।

टॅग्स :कैटरीना कैफसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया