लाइव न्यूज़ :

कैटरीना कैफ की न्यू मूवी 'मैरी क्रिसमस' के फर्स्ट लुक के साथ रिलीज डेट आई सामने, साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ एक्ट्रेस मचाएंगी धमाल

By अंजली चौहान | Updated: July 17, 2023 15:16 IST

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की द्विभाषी फिल्म को आखिरकार रिलीज की तारीख मिल गई। मैरी क्रिसमस नामक यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकैटरीना कैफ की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज मैरी क्रिसमस में कैट विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी मैरी क्रिसमस में कैट विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कपूर और साउथ स्टार विजय सेतुपति की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' काफी समय से चर्चाओं में है। ऐसा पहली बार है कि कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति साथ में काम कर रहे हैं।

ऐसे में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फैन्स फिल्म का फैन्स बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। सोमवार को फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों की उत्सुकता पर विराम लगाते हुए फिल्म का नया पोस्टर जारी किया और इसी पोस्टर के जरिए रिलीज डेट भी साझा की।

फिल्म के पोस्टर की खास बात ये है कि वह दो भाषाओं में रिलीज किया गया है जिससे साफ है कि फिल्म दो भाषाओं में शूट की गई है। फिल्म के नए पोस्टर को कैटरीना कैफ और विजय समेत निर्माता ने भी साझा किया।  

'मैरी क्रिसमस' पोस्टर को साझा करते हुए, कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, "हमने क्रिसमस के जश्न के लिए इंतजार को कम करने का फैसला किया!

मैरी क्रिसमस से कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति का लुक पहली बार नए पोस्टर पर देखा गया। इसके अलावा, एक टैक्सी के पास पोस्टर पर हिंदी में लिखा हुआ देखा गया, "रात जितनी संगीन होगी, सुबह उतनी रंगीन होगी।"

शहर में रात के दृश्यों को दर्शाने वाले सिनेमा हॉल और बेकरी जैसे कुछ हॉटस्पॉट्स में सड़कों पर एक अंधेरी आकृति को अपनी पीठ पर एक नरम खिलौना ले जाते हुए देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि विजय सेतुपति ने मैरी क्रिसमस के तमिल संस्करण का पोस्टर भी साझा किया। पोस्टर में उन्हें और कैटरीना को लाल प्रभाव के साथ दिखाया गया है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, "मेरी क्रिसमस स्टार विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ पहली बार किसी तमिल फिल्म में नजर आएंगे। 15 दिसंबर 2023 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है..."

इस दिन दस्तक देगी फिल्म 

साझा किए गए पोस्टर में कैटरीना और विजय की तस्वीरें के नीचे रिलीज डेट लिखी गई है जिसके अनुसार फिल्म 15 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर में पहली बार कैटरीना विजय के साथ काम करेंगी। आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे अभिनीत पुरस्कार विजेता अंधाधुन (2018) के बाद मैरी क्रिसमस श्रीराम की पहली फिल्म है। फिल्म निर्माता अपनी नियो-नोयर थ्रिलर के लिए जाने जाते हैं और यह आगामी फिल्म एक ट्विस्ट के साथ एक और सस्पेंस फिल्म है।

हिंदी संस्करण में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद नजर आएंगे जबकि तमिल संस्करण में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स हैं।

टॅग्स :कैटरीना कैफमूवी पोस्टरहिन्दी सिनेमा समाचारसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार