लाइव न्यूज़ :

कैटरीना कैफ और विकी कौशल के प्यार की धीरे-धीरे हो रही है शुरुआत! रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 4, 2019 13:21 IST

कैटरीनी और विकी के रिलेशनशिप की यह चर्चा दिवाली के आसपास से शुरू हुई थी जो कि अब काफी चर्चित हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर इस बारे में कई तरह की बातें कर रहें है।

Open in App
ठळक मुद्देकटरीना ने कहा- इस तरह की अटकलें उन्हें अब परेशान नहीं करती हैं।दोनों स्टार्स बहुत जल्द एक फिल्म में साथ काम कर सकते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विकी कौशल ने भले ही इस बात की घोषणा की है कि वे रिलेशनशिप में नहीं हैं। लेकिन ऐसी अफवाहें अब भी उड़ रही हैं कि वे दोनों रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे को डेट नहीं किया है लेकिन दोनों के रिलेशन की धीरे-धीरे शुरुआत हो रही है।

रिपोर्ट में यह लिखा है कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल ऑफिशियली रिलेशनशिप में नहीं हैं। लेकिन इन दोनों को एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना और बातें करना अच्छा लगता है। दोनों को एक दूसरे से फोन पर बात करना भी काफी अच्छा लगता है। दोनों बिना किसी कमिटमेंट के एक दूसरे से बातें करते हैं।

रिपोर्ट में यह लिखा है कि वे भले ही ऑफिशियल रूप से रिलेशनशिप में नहीं हैं, लेकिन उन्हें एक-दूसरे के साथ समय बिनाता अच्छा लगता है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि यह दोनों के रिलेशन की धीरे-धीरे शुरुआत होने का संकेत है। 

कैटरीनी और विकी के रिलेशनशिप की यह चर्चा दिवाली के आसपास से शुरू हुई थी जो कि अब काफी चर्चित हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर इस बारे में कई तरह की बातें कर रहें है। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि दोनों स्टार्स बहुत जल्द एक फिल्म में साथ काम कर सकते हैं।

कुछ दिन पहले एक इंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कैटरीना ने इन अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि "इस तरह की अटकलें उन्हें अब परेशान नहीं करती हैं और वह अपने काम पर ज्यादा फोकस करती हैं। इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। ये अफवाहें हमारी लाइफ का हिस्सा हैं। अब मेरे पास वह परिपक्वता है जो उन सभी बातों को समझने के लिए है जो आप करते हैं। यही वह चीज है जो आपको बनाए रखेगी, यही वह है जो दर्शकों को आपसे प्यार करता है या आपको जज करता है। बाकी सभी बस आते हैं और चले जाते हैं क्योंकि ये नौकरी का हिस्सा हैं। हमने सुर्खियों में आना चुना। बहुत सारे लोग हैं जो सुर्खियों में आने से नफरत करते हैं। लेकिन यह एक अभिनेता होने की प्रकृति है, आपको सार्वजनिक अटकलों के साथ स्वीकार करना और शांति बनानी होगी। कुछ दिन यह सत्य होगा, कुछ दिन सत्य नहीं होगा।"

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल