लाइव न्यूज़ :

कारवां का 'छोटा सा फ़साना' कह जाता है जिंदगी का फ़लसफ़ा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 12, 2018 13:42 IST

कारवां फ़िल्म 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Open in App

मुम्बई, 12 जुलाई: मलयालम फिल्मों के हिट अभिनेता दुलकर सलमान की पहली हिंदी फिल्म कारवाँ का पहला गाना छोटा सा फ़साना रिलीज हो गया है। इरफ़ान खान और मिताली -- भी आकाश खुराना द्वारा निर्देशित कारवां में नज़र आएंगे। जैसा की नाम से ही पता चलता है कारवां एक रोड फ़िल्म है।

छोटा सा फ़साना अरिजीत सिंह ने गाया है और इसको लिखा है आकाश खुराना ने। संगीतकार अनुराग सैकिया की धुन फ़िल्म के मूड को बखूबी पकड़ती है। गाने के बोल इसके किरदारों के दिल की बात कहते लगते हैं। शायद इसीलिये एक बहुत ही साधारण सी लगने वाली कम्पोजीशन अच्छी लगने लगती हैं। अरिजीत सिंह के फैंस के लिए शायद ये इस गाने में कुछ खास नहीं हो। लेकिन कुलमिलाकर गाना आजकल जो गाने चल रहे हैं उनसे अलग है।

जैसा कि फ़िल्म के ट्रेलर से पता चलता है की इरफ़ान खान दुलकर सलमान के पिता की बॉडी जो गलती से किसी और को दे दी गयी है, ढूंढने निकले हैं। जो बॉडी दुलकर सलमान को मिलती है वो असल में मिताली की नानी की है इसका खुलासा छोटा सा फ़साना गाने में हुआ है। इरफ़ान, दुलकर और मिताली के जज़्बातों के बारे में है छोटा सा फ़साना> कारवां फ़िल्म 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Karwaan song Chota Sa Fasana lyrics in Hindi गाने के बोल कुछ इस तरह से हैं -

छोटा सा फ़साना, किसी को बताना, इसे क्या सुनाना, चल पड़े हैं जो हम,अब कैसा बहाना, इसे है निभाना, ये सफर है नया, क्या से क्या हो गया, आगे क्या है आना, बेखबर में यहां, बेफिकर है जहां, किसे क्या बताना, की दिल मेरा है बंजारा,और मन मेरा ये जाने न, की दिल थोड़ा है आवारा, और मन फिर भी ये माने न।

खुली आंखें देखें मंज़र नया सा है,देखो राहें पूछें मंज़िल मेरी क्या है,हो पता लापता, किसी को क्या पता,की मुझे जाना है कहाँ,इस सफर की वजह है ये फ़र्ज़ या सज़ा,ये मैंने जाना है कहाँ,की दिल मेरा है बंजारा,और मन मेरा ये जाने न,की दिल थोड़ा है आवारा,तो मन फिर भी ये माने न।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कारवांइरफ़ान खानअरिजीत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीइस सफर को यहीं समाप्त कर रहा हूं?, सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह ने लिखा भावुक पोस्ट, आखिर क्यों लिया फैसला?

बॉलीवुड चुस्की'घर कब आओगे' टीज़र रिलीज़: 'बॉर्डर 2' के इस गाने को किया गया रिक्रिएट, सोनू निगम के साथ अरिजीत और विशाल मिश्रा की खूबसूरत आवाज़, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीअरिजीत सिंह एक शो के लिए कितना चार्ज करते हैं? म्यूजिक कंपोजर मोंटी शर्मा ने किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीअरिजीत सिंह का मुंबई कॉन्सर्ट: दिलजीत दोसांझ के शो से भी महंगे टिकट, सबसे महंगे टिकट की कीमत ₹95,000

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: कोलकाता रेप हत्याकांड में सिंगर अरिजीत सिंह का छलका दर्द, गाया खून खौला देने वाला सॉन्ग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?