लाइव न्यूज़ :

'पठान' के सम्मान में कार्तिक आर्यन की शहजादा की टाली गई रिलीज डेट, जानें कब होगी रिलीज?

By अनिल शर्मा | Updated: January 31, 2023 10:45 IST

फिल्म के निर्माता अमन गिल ने कहा कि हमने फिल्म की रिलीज इसलिए टाल दी क्योंकि कार्तिक के मन में शाहरुख के लिए बहुत सम्मान है और हम सभी उनसे प्यार करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशहजादा का ट्रेलर 12 जनवरी को सामने आया था। शहजादा में कार्तिक के अलावा कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, राजपाल यादव और सचिन खेड़कर हैं।

मुंबईः शाहरुख खान की लंबे समय बाद आई फिल्म पठान के बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित प्रदर्शन को देखते हुए कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' की रिलीज टाल दी गई है। 'शहजादा' के निर्माताओं ने सोमवार को बताया कि फिल्म अब 10 फरवरी के बजाय 17 फरवरी को रिलीज होगी।

निर्माताओं के मुताबिक, उन्होंने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' के 'सम्मान' में इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि 'पठान' ने पांचवें दिन ही दुनियाभर में 542 करोड़ का आंकड़ा छू लिया।

ई-टाइम्स से बातचीत में फिल्म के निर्माता अमन गिल ने कहा कि हमने फिल्म की रिलीज इसलिए टाल दी क्योंकि कार्तिक के मन में शाहरुख के लिए बहुत सम्मान है और हम सभी उनसे प्यार करते हैं। गिल के मुताबिक फिल्म अब एक हफ्ते बाद रिलीज होगी। बकौल अमन गिल- यह हमारी फिल्म के लिए सबसे अच्छा होगा। 

शहजादा में कार्तिक के अलावा कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, राजपाल यादव और सचिन खेड़कर जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। यह अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म आला वैकुंठपुरमुलू की हिंदी रीमेक है। 

गौरतलब है कि शहजादा का ट्रेलर 12 जनवरी को सामने आया था। कार्तिक आर्यन इस फिल्म में नए अवतार में नजर आएंगे। कार्तिक को उम्मीद है कि शहजादा उनकी हिट फिल्म भूल भुलैया 2 से भी बड़ी साबित होगी। अभिनेता ने कहा कि यह पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानKartik Aaryanहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच