लाइव न्यूज़ :

हंसल मेहता के ‘कैप्टन इंडिया’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, ऐक्टर ने कहा- फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है

By अनिल शर्मा | Updated: July 23, 2021 15:07 IST

कार्तिक आर्यन फिल्म में एक पायलट का किरदार निभाएंगे।  अभिनेता ने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। आर्यन ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं हंसल सर के काम के तरीके का काफी सम्मान करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिक आर्यन निर्देशक हंसल मेहता की आगामी फिल्म ‘‘कैप्टन इंडिया’’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगेफिल्म एक युद्धग्रस्त देश से भारत के सबसे बड़े और सफल बचाव अभियानों से प्रेरित हैअभिनेता ने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन निर्देशक हंसल मेहता की आगामी फिल्म ‘‘कैप्टन इंडिया’’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म निर्माताओं ने शुक्रवार को यह घोषणा की। रोनी स्क्रूवाला और अभिनेता से निर्माता बने हर्मन बावेजा के प्रोडक्शन वाली यह एक्शन-ड्रामा फिल्म एक युद्धग्रस्त देश से भारत के सबसे बड़े और सफल बचाव अभियानों से प्रेरित है।

कार्तिक आर्यन फिल्म में एक पायलट का किरदार निभाएंगे।  अभिनेता ने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। आर्यन ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं हंसल सर के काम के तरीके का काफी सम्मान करता हूं और उनके साथ काम करने का यह सबसे बेहतर अवसर है।’’ स्क्रूवाला ने कहा कि कैप्टन इंडिया केवल सबसे बड़े मानवीय अभियानों में से एक की कहानी नहीं है बल्कि यह अदम्य मानव साहस की कहानी है।

हंसल मेहता हमारे दौर के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और उन्होंने मानवीय कहानियों की सच्ची भावना को हमेशा खूबसूरती से कैद किया है। कार्तिक आर्यन के प्रशंसकों को सच में काफी खुशी मिलेगी क्योंकि वह ‘कैप्टन इंडिया’ के साथ कुछ नया करने जा रहे हैं।’’ ‘‘शाहिद’’, ‘‘अलीगढ़’’ और ‘‘स्कैम 1992’’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले मेहता ने कहा कि वह आर्यन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। 

टॅग्स :कार्तिक आर्यनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल