लाइव न्यूज़ :

कार्तिक आर्यन ने 10 दिनों की शूट के लिए 20 करोड़ ली थी फीस, कहा- मैं 20 दिनों में प्रोड्यूसर्स के पैसे डबल करता हूं

By अनिल शर्मा | Updated: January 22, 2023 10:24 IST

कार्तिक की आने वाली परियोजनाओं में अनुराग बसु द्वारा निर्देशित आशिकी 3 शामिल है। इसके अलावा  कृति सेनन के साथ उनकी शहजादा भी आएगी। यह फिल्म अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठप्रेमुलु की हिंदी रीमेक है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।कार्तिक आर्यन अब बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में शुमार हो चुके हैं।2021 में रिलीज हुई फिल्म धमाका के लिए उनको 20 करोड़ भुगतान किया गया था।

मुंबईः कार्तिक आर्यन कथित तौर पर आज बॉलीवुड में सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेता में शुमार हो चुके हैं। उनको बॉलीवुड का शहजादा कहा जाता है। ये वही कार्तिक आर्यन हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म प्यार का पंचनामा (2011) के लिए सिर्फ ₹1.25 लाख का भुगतान किया गया था। अब उनका वक्त फिर चुका है और महज 10 दिन की शूट (फिल्म) के लिए उन्होंने 20 करोड़ बतौर फीस ली थी।यह फिल्म कोविड के समय फिल्माया गया था जिसकी शूट केवल 10 दिन चली थी। फिल्म का नाम था धमाका। यह 2021 में रिलीज हुई थी।

अब एक हालिया साक्षात्कार में कार्तिक ने बताया कि वह इतने पारिश्रमिक के हकदार क्यों थे? इंडिया टीवी के चर्चित शो 'आप की अदालत' के ताजा एपिसोड में कार्तिक से यजब ये सवाल रजत शर्मा करते हैं तो अभिनेता थोड़े शरमा जाते हैं। कार्तिक जवाब देते हैं- "वो तो दस दिन के है (यह 10 दिनों के लिए था)।" इसके बाद वह तुरंत कहते हैं कि वह मजाक कर रहे हैं जिसपर रजत शर्मा कहते हैं- "नहीं, आप मजाक नहीं कर रहे हैं। आपने 10 दिनों में कोविड -19 महामारी के दौरान जो फिल्म शूट की, उसके लिए आपने ₹20 करोड़ लिए।"

कार्तिक फिर बताते हैंः 'सर ये कोरोना के समय था, पर क्या मैं ऐसे चर्चा कर सकता हूं अपनी फीस, मुझे नहीं पता। पर हां वो एक फिल्म (धमाका) ऐसी बनी और दस दिन का शूट था उसका। वो मेरा पारिश्रमिक था और मैं दस दिन में क्या, बीस दिन में पैसे डबल कर देता हूं अपने प्रोड्यूसर्स के, तो बनता है।'

कार्तिक ने भूल भुलैया 2 की कमाई का जिक्र करने पर उन्होंने कहा कि "मैंने हमेशा खुद को नंबर 1 के रूप में देखा है, धीरे-धीरे लोगों को भी यह पता चल रहा है और मुझे ऐसे ही देख रहे हैं।" लेकिन दर्शकों का प्यार मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। मैं उनके प्यार के लिए बेताब हूं और केवल उसी के लिए मैं खुद पर जुनूनी हूं और हिट फिल्में देना चाहता हूं... फिल्म उद्योग में केवल एक शहजादा (राजकुमार) है।"

कार्तिक की आने वाली परियोजनाओं में अनुराग बसु द्वारा निर्देशित आशिकी 3 शामिल है। इसके अलावा  कृति सेनन के साथ उनकी शहजादा भी आएगी। यह फिल्म अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठप्रेमुलु की हिंदी रीमेक है, और इसमें मनीषा कोइराला, परेश रावल और रोनित रॉय भी हैं।

टॅग्स :Kartik Aaryanbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल