लाइव न्यूज़ :

सनी लियोन की मां को लग गई थी शराब की लत, इस चीज से थीं नाखुश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 30, 2018 13:32 IST

Sunny Leone Season 2 Trailer goes Viral:इस बायोपिक में सनी लियोन ने खुद अपना किरदार निभाया है। ऐसा पहली बार है जब किसी एक्ट्रेस या एक्टर ने अपने ही किरदार को परदे पर निभाया हो।

Open in App

मुंबई, 30 अगस्त: पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोन की वेब सीरीज 'करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सनी के इस बायोपिक वेब सीरीज के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन- सीजन 2 के ट्रेलर को यूट्यूब पर अब तक 45 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

ट्रेलर में सनी लियोन के पोर्न स्टार बनने के बाद उनके परिवार को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उसका जिक्र इस ट्रेलर में दिखाया गया है। वहीं सनी के इस प्रोफेशन से नाखुश उनकी माँ को शराब की लत लग जाती है। फ़िलहाल इस ट्रेलर में सनी के उतार चढ़ाव भरे जीवन को दिखाया गया है। जो कि इमोशनल करती है।‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन- सीजन 2’ 18 सितंबर को जी5 के ऐप पर रिलीज की जाएगी।

खास बात ये है कि इस बायोपिक में सनी लियोन ने खुद अपना किरदार निभाया है। ऐसा पहली बार है जब किसी एक्ट्रेस या एक्टर ने अपने ही किरदार को परदे पर निभाया हो। इस सीरीज के जरिए सनी लियोन ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज लोगों के सामने खोले। 

सनी के इस वेब सीरीज का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं। सनी लियोन के अलावा इस वेब सीरीज में राज अर्जुन, करमवीर लांबा, ग्रुशा कपूर और बिजय जैसे कई अन्य सितारे मुख्य भूमिका में हैं।

बता दें कि रिलीज से पहले सनी के इस वेब सीरीज के टाइटल को लेकर विवाद हो चुका है। फिल्म का नाम करनजीत कौर रखने पर सिखों द्वारा आपत्ति जताई गई है। उनका कहना है कि "धर्म बदल चुकीं सनी को 'कौर' शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।" 

बता दें कि सनी लियोनी ने एक बच्ची को गोद लिया है जिसका नाम उन्होंने निशा है। उसके बाद सेरोगेसी के जरिए उनके घर में दो जुड़वां बच्चे भी हैं।

अगर फिल्मों के बारे में बात करें तो सनी की लास्ट रिलीज फिल्म 'तेरा इंतजार (2017)' थी। जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर सकी।  फिल्म में उनके साथ अरबाज खान थे। जल्द ही सनी साउथ की फिल्म 'रुद्रमादेवी' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह तलवारबाजी और घुड़सवारी भी करती नजर आएंगी।

टॅग्स :सनी लियोनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?