लाइव न्यूज़ :

निगेटिव रोल निभाना चाहती हैं करीना कपूर, जानिए क्या है कारण?

By भाषा | Updated: August 26, 2019 14:19 IST

करीना कपूर बॉलीवुड में एक से एक नायाब फिल्म में काम कर चुकी हैं। हाल ही में करीना ने अपने एक खास रोल को लेकर बात की है।

Open in App

मुम्बई, 26 अगस्त (भाषा) हिंदी फिल्म जगत में 20 वर्ष पूरे करने जा रहीं अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि वह अब रहस्यमय और नकारात्मक किरदार निभाना चाहती हैं। अदाकारा ने 2004 में आई फिल्म ‘फ़िदा’ और 2012 में आई ‘हीरोइन’ में नकारात्मक किरदार निभाया था।

‘लैक्मे फैशन वीक विंटर / फेस्टिव 2019’ के दौरान करीना कपूर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मैं नकारात्मक किरदार निभाना चाहूंगी, अगर वह बेहतरीन हो तो। मैं बिल्कुल ऐसे किरदार करना चाहूंगी।’’ अक्षय कुमार के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘गुड न्यूज’ पर करीना ने कहा कि वह एक बेहद मनोरंजक फिल्म होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह एक अच्छी और मजेदार फिल्म होगी। ’’ करीना ने कहा, ‘‘ मुझे यकीन है कि लोग इसे पसंद करेंगे। यह एक अलग विषय पर आधारित है और यह छुट्टियों के दौरान रिलीज हो रही है। ’’ फिल्म ‘गुड न्यूज’ क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान 27 दिसम्बर को रिलीज होगी। करीना यहां गौरी और नैनिका के लिए रैंप पर उतरी थीं। भाषा निहारिका मनीषा मनीषा

टॅग्स :करीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीDaayra: करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म का ऐलान, साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन संग साझा करेंगी स्क्रीन; जानें फिल्म के बारे में

कारोबारIIFA 2025: हमारे लिए, यह कोई नयी बात नहीं है?, करीना कपूर खान के साथ मंच साझा करने पर शाहिद कपूर बोले, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया