लाइव न्यूज़ :

करीना ने खोला दिल का राज, कहा- इरफान संग काम करने का मौका खोना नहीं चाहती थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 08:01 IST

करीना कपूर खान ने कहा है कि उन्होंने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में काम करने की हामी इसलिए भरी क्योंकि वह इरफान खान के साथ काम करने का मौका नहीं खोना चाहती थीं

Open in App

करीना कपूर खान ने कहा है कि उन्होंने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में काम करने की हामी इसलिए भरी क्योंकि वह इरफान खान के साथ काम करने का मौका नहीं खोना चाहती थीं. फिल्म में भले ही उनकी भूमिका छोटी है लेकिन उनका मानना है कि यह एक सीखने वाला अनुभव रहेगा.

करीना ने कहा, ''किरदार छोटा है लेकिन मैं इरफान के साथ काम करने का मौका नहीं खोना चाहती थी. मैं अपने करियर में यह करना चाहती थी, भले ही सीन केवल दो या तीन हों या उससे अधिक हों. एक कलाकार के तौर पर अच्छी फिल्म का हिस्सा होने से आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है. मुझे नहीं पता कि ऐसा मौका मुझे फिर मिलेगा या नहीं.

हम अलग तरह के कलाकार हैं. हम एक तरह की फिल्में भी नहीं करते. जब यह किरदार मेरे पास आया तो होमी अदजानिया (निर्देशक) ने मुझे कहा कि इसे करो क्योंकि यह अच्छा किरदार है, भले ही छोटा है लेकिन मुझे इरफान के साथ काम करने का मौका मिलेगा.'' इरफान लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने के बाद हाल ही में देश लौटे हैं.

बीमारी से उबरने के बाद वह 'अंग्रेजी मीडियम' के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे. करीना फिल्म में एक पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगी. इसमें राधिका मदान और दीपक डोबरियाल भी हैं. यह इरफान की 2017 में आई 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है और यह अगले साल 25 अप्रैल को रिलीज होगी.

टॅग्स :करीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीDaayra: करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म का ऐलान, साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन संग साझा करेंगी स्क्रीन; जानें फिल्म के बारे में

कारोबारIIFA 2025: हमारे लिए, यह कोई नयी बात नहीं है?, करीना कपूर खान के साथ मंच साझा करने पर शाहिद कपूर बोले, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?