लाइव न्यूज़ :

फिर से मां बनने वाली हैं करीना कपूर, इस कारण से सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 30, 2019 13:03 IST

करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर उन एक्ट्रेस में हैं जिनके लाखों दीवानें हैंकरीना अपने पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ स्विट्जरलैंड छुट्टियां मनाने गई हुई हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर उन एक्ट्रेस में हैं जिनके लाखों दीवानें हैं। करीना की खूबसूरती का हर कोई कायल है। इन दिनों करीना अपने पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ स्विट्जरलैंड छुट्टियां मनाने गई हुई हैं। हाल ही में करीना की फिल्म गुड न्यूज भी पर्दे पर रिलीज हुई है।

इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म की तरह से करीना ने असल जिंदगी में भी गुड न्यूज दे दी है। सोशल मीडिया पर ये खबर जोरों से चल रही है कि करीना एक बार फिर से मां बनने वाली हैं।

दरअसल स्विट्जरलैंड गए कपल के साथ एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी गई हैं। करिश्मा ने इन फोटो पर ऐसा कैप्शन दिया है जो वायरल हो गया है जिसके बाद करीना के मां बनने के कयास लगाए जाने लगे हैं। दरअसल करिश्मा कपूर मे सैफ-करीना की खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'ये गुड न्यूज़ हैं'। फिर क्या था करिश्मा के इस कैप्शन के बाद चर्चा होने लगी है कि सैफ और करीना फिर से दूसरी बार बेबी प्लान कर रहे हैं।  हो सकता है कि करिश्मा ने ये कैप्शन करीना की फिल्म की सफलता के कारण दिया हो लेकिन अफवाहें जरूर उनके टैग से तेज हो गई हैं।

सामने आई फोटो में आप देख सकते हैं कि स्विट्जरलैंड में सभी काफी मस्ती कर रहे हैं। वहीं तैमूर भी इस दौरान काफी क्यूट अंदाज में कपड़ों से ढंके स्नोफॉल इंजॉय कर रहे हैं। साथ ही सैफ की भी फिल्म तान्हा जी 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। 

टॅग्स :करीना कपूरसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीDaayra: करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म का ऐलान, साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन संग साझा करेंगी स्क्रीन; जानें फिल्म के बारे में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?