लाइव न्यूज़ :

करीना कपूर का खुलासा: नहीं पसंद था खूबसूरत लड़कियों का सैफ अली खान के पास आना, होती थी जलन

By अमित कुमार | Updated: June 10, 2020 19:10 IST

करीना कपूर का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बताया था कि वह सैफ को लेकर कितनी पजेसिव थीं।

Open in App
ठळक मुद्देशादी के लगभग आठ साल गुजर जाने के बाद भी सैफ और करीना एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। करीब एक दशक पहले फिल्म 'कुर्बान' के प्रमोशन के समय सैफ और करीना से पूछा गया था कि दोनों में कौन ज्यादा पजेसिव है?

बॉलीवुड डिवा बेबो यानी करीना कपूर हमेशा से ही अपने फिल्मों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। करीना कपूर ने खुद से 20 साल बड़े और दो बच्चों के पिता सैफ अली खान से लव मैरिज की थी। करीना सैफ अली खान से एक फिल्म शूट के दौरान क्लोज आईं थी और इसके बाद इन दोनों की लव स्टोरी के चर्चे हर जगह होने लगी थी। इन दिनों करीना कपूरा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में करीना कपूर बता रही हैं कि वह सैफ अली खान को लेकर किस हद तक पजेसिव थीं। सैफ अली खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाली करीना कपूर ने साल 2012 में शादी की थी। करीब एक दशक पहले फिल्म 'कुर्बान' के प्रमोशन के समय सैफ और करीना से पूछा गया था कि दोनों में कौन ज्यादा पजेसिव है?

इस सवाल पर सैफ ने बताया था कि दोनों एक-दूसरे के लिए बराबर से ही पजेसिव हैं। वहीं करीना ने बताया था कि अगर सैफ से कोई सुंदर लड़की बात करती है तो उन्हें जलन होती है। करीना कपूर के इस जवाब को सुनकर खुद सैफ अली खान भी हैरान थे। बता दें कि शादी के लगभग आठ साल गुजर जाने के बाद भी सैफ और करीना एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। 

बता दें कि हाल ही में सैफ अली खान, करीना कपूर खान और बेटे तैमूर अली खान समुद्र किनारे मरीन ड्राइव पर इन्हें वॉक करते स्पॉट किए गए। लॉकडाउन के बाद पहली बार तैमूर संग करीना और सैफ नजर आए। इसके बाद यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

टॅग्स :सैफ अली खानकरीना कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल