लाइव न्यूज़ :

'रामायण' में चल रहे भयंकर युद्ध के बीच 'लक्ष्मण' के पीछे डांस करता हुआ नजर आया यह सैनिक, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: May 15, 2020 15:37 IST

रामानंद सागर की रामायण से कलाकारों को एक अलग पहचान मिली। इस धारावाहिक में काम करने वाले हर कलाकार ने इस शो को बनाने में कड़ी मेहनत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडिये में एडिट करके गरबा सॉन्ग को डाला गया है, जिससे यह सीन और मजेदार दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

रामानंद सागर की रामायण की लोकप्रियता को देखते हुए दूरदर्शन के बाद इसे स्टार प्लस पर प्रसारित किया जा रहा है। लॉकडाउन में रामायण को काफी पसंद किया गया। यही वजह है कि दर्शकों की डिमांड पर इसे दोबारा टेलिकास्ट किया जा रहा है। रामायण शो में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को एक वक्त पर लोग भगवान ही समझने लगे थे।

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी भी शो के फिर से प्रसारण से खुश हैं। वह हर एपिसोड के बाद उस एपिसोड से जुड़ी यादें फैंस से शेयर करते हैं। रामायण का एक सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस सीन को करणवीर बोहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल, इस वीडियो में रामायण में चल रहे भयंकर युद्ध के बीच लक्ष्मण के पीछे एक सैनिक डांस करता हुआ दिखाई पड़ रहा है। 

करणवीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मुझे ये पोस्ट करना पड़ा। हम सोचते थे कि उन्होंने क्या ऐतिहासिक वॉर सीन क्रिएट किया है बिल्कुल गेम ऑफ थ्रोन्स की तरह।' बता दें कि इस वीडिये में एडिट करके गरबा सॉन्ग को डाला गया है, जिससे यह सीन और मजेदार दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। 

टॅग्स :रामायणसुनील लहरीअरुण गोविलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार