लाइव न्यूज़ :

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' पर लगा कंटेंट चोरी का आरोप, लेखिका ने कहा- मुझे अपने काम का श्रेय चाहिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 18, 2022 15:27 IST

फिल्ममेकर करण जौहर के सेलेब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' का 7वां सीजन शुरू हो चुका है। इस बीच करण के शो पर लेखिका-पत्रकार मान्या लोहित आहूजा ने कंटेंट चोरी करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देलेखिका  के आरोपों पर निर्माताओं और करण जौहर ने अभी तक एक बयान जारी नहीं किया है।शो के नए सीजनका प्रीमियर हर गुरुवार को डिज्नी+हॉटस्टार पर होता है।

मुंबई: फिल्ममेकर करण जौहर का सेलेब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार करण के शो पर कंटेंट चोरी करने का आरोप लगा है। लेखिका-पत्रकार मान्या लोहित आहूजा ने शो के हालिया एपिसोड में एक सेगमेंट पर आपत्ति जताते हुए दावा किया है कि उन्होंने बिना अनुमति या किसी क्रेडिट के उनके कंटेंट का इस्तेमाल किया।

लेखिका ने 'कॉफी विद करण' के 7वें सीजन पर चोरी का आरोप लगाया है और उल्लेख किया है कि जान्हवी कपूर और सारा अली खान की वाले हालिया एपिसोड में ऐसा कंटेंट शामिल था जिसे उन्होंने बिना अनुमति के बनाया था। एक सेगमेंट को लेकर पूरा विवाद है। लेखिका  के आरोपों पर निर्माताओं और करण जौहर ने अभी तक एक बयान जारी नहीं किया है। शो के नए सीजनका प्रीमियर हर गुरुवार को डिज्नी+हॉटस्टार पर होता है।

मान्या ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "तो 'कॉफी विद करण' ने मेरा आइडिया उठा लिया, जो मैंने iDiva पर शुरू किया था और इसे ज्‍यो का त्‍यो उठा लिया गया है। यह मेरा आइडिया था और इन्हें लिखने में बहुत मजा आता था, लेकिन इसका श्रेय नहीं दिया गया जो कि स्वीकार्य नहीं है। अगर आप कॉपी उठाते हैं तो उसका क्रेडिट भी दीजिए।"

मान्या ने साल 2020 में iDiva के लिए लिखे गए एक लेख का लिंक भी पोस्ट किया, जिसमें ठीक यही प्रश्न था। उन्होंने अपने पोस्ट में करण जौहर, स्टार वर्ल्ड, डिज्नी+हॉटस्टार और शो की क्रिएटिव टीम श्रीमी वर्मा को टैग किया और कहा कि वह इसे जाने नहीं दे सकती। मान्या ने कहा कि वह अपने काम का श्रेय चाहती हैं, "यह दुनिया बदलने वाला काम नहीं हो सकता है, लेकिन फिर भी यह उनका है।"

टॅग्स :करण जौहरकॉफ़ी विद करणजाह्ववी कपूरसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ इंडियन ड्रेस में Janhvi का सिंपल और प्यारा लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतजान्हवी कपूर से लेकर काजल अग्रवाल तक..., सेलेब्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर खोचा मोर्चा

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?