लाइव न्यूज़ :

करण जौहर को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी तो डायरेक्टर ने बदला अपना फोन नंबर, करीबियों को इस तरह किया दूर

By अमित कुमार | Updated: June 18, 2020 20:41 IST

सुशांत के फैंस द्वारा करण जौहर को लगातार उनकी मौत का जिम्मेदार बताया जा रहा है। करण जौहर को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरण जौहर ने अपना फोन नंबर बदल लिया है।गुरुवार को अचानक करण जौहर ने सोशल मीडिया पर सैकड़ों लोगों को एक साथ अनफॉलो कर दिया। इस विवाद से पहले तक करण जौहर के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स 10.9 मिलियन थे।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में चल रहे भाई-भतीजावाद को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ। यूजर्स ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स से लेकर टी-सीरीज के मुखिया भूषण कुमार तक को आड़े हाथों लिया। ऐसे में यूजर्स लगातार सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस बीच करण जौहर ने अपना फोन नंबर बदल लिया है।

गुरुवार को अचानक करण जौहर ने सोशल मीडिया पर सैकड़ों लोगों को एक साथ अनफॉलो कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना प्राइवेट नंबर जो वो यूज करते थे उसे भी बदल लिया। करण के इस फैसले के पीछे की वजह उन पर लगाए जाने वाले आरोप हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर लगातार लोग करण जौहर की फिल्मों को बायकोट करने की मांग कर रहे हैं। 

लगातार घट रहे हैं करण जौहर के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

इस विवाद से पहले तक करण जौहर के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स 10.9 मिलियन थे। लेकिन मंगलवार शाम के बाद से ही तेजी से उनके फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट आई। ट्विटर पर काफी लोगों को अनफॉलो करने के बाद करण अब महज कुछ लोगों को फॉलो कर रहे हैं। इन लोगों में महानायक अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान , पीएम नरेंद्र मोदी, अक्षय कुमार और धर्मा प्रोडक्शन्स के सीईओ अपूर्वा मेहता का नाम शामिल है।

बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद खत्म करने की मुहिम 

बता दें कि ऑनलाइन प्लेटफार्म change.org पर सुशांत को लेकर मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम का मकसद है कि कोई भी एक्टर काम न मिलने के कारण आत्महत्या न करे और बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद खत्म किया जाए। इस मुहिम के जरिए अमेज़न प्राइम, नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार से अपील की गई है कि वो करण जौहर, यश राज फिल्म्स और सलमान खान जैसे बड़े बैनरों की फिल्में न प्रमोट करें।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकरण जौहरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!