लाइव न्यूज़ :

करण जौहर ने किया खुलासा, कहा- ‘दोस्ताना 2' में सैक्सुएलिटी को संवेदनशीलता के साथ दिखाया जाएगा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 1, 2019 17:28 IST

फिल्म के डायरेक्टर ने कहा कि 2008 में आई ‘दोस्ताना’ और 2020 में आने वाली ‘दोस्ताना 2’ में काफी अंतर होगा। करण जोहर, बरखा दत्त की ओर से तैयार किए गए एक कार्यक्रम ‘वी द वुमन’ के एक सत्र में बोल रहे थे।

Open in App

फिल्म निर्माता करण जौहर ने रविवार को कहा कि बॉलीवुड में सैक्सुएलिटी को दिखाने में परिपक्वता आई है और ‘दोस्ताना 2’ में इस पहलू को बेहद संवेदनशीलता के साथ दिखाया जाएगा। ‘दोस्ताना 2’ 2008 में आई फिल्म ‘दोस्ताना’ का सिक्वल है।

फिल्म 'दोस्ताना' दो ऐसे लोगों की कहानी थी, जो एक लड़की के साथ अपार्टमेंट शेयर करने के लिए खुद को समलैंगिक (गे) बता देते हैं और बाद में इन दोनों को उस लड़की से प्यार हो जाता है। ‘दोस्ताना 2’ में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म के डायरेक्टर ने कहा कि ‘दोस्ताना’ समलैंगिकता के पहलू को लेकर विमर्श की शुरुआत करने वाली फिल्म थी इसलिए उसमें सैक्सुएलिटी को ‘मजाकिया लहजे’ में दिखाया गया था और उनकी खुद की फिल्मों में भी ऐसी चीजें हुई है जो वह आज के समय में नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि 2008 में आई ‘दोस्ताना’ और 2020 में आने वाली ‘दोस्ताना 2’ में काफी अंतर होगा। जोहर, बरखा दत्त की ओर से तैयार किए गए एक कार्यक्रम ‘ वी द वुमन’ के एक सत्र में बोल रहे थे।

टॅग्स :करण जौहरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल