लाइव न्यूज़ :

जब करण जौहर ने 'SOTY 2' को कहा सुपरसमर हिट, फैंस बोले- क्या ये मजाक है, हमें हंसना चाहिए?

By मेघना वर्मा | Updated: May 19, 2019 12:10 IST

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म SOTY 2 का रिजल्ट कुछ अच्छा नहीं है। ओपनिंग कलेीक्शन यानी पहले दिन की बात करें तो स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 ने 12 करोड़ की कमाई की थी।

Open in App

टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडेय की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज के बाद से ही लोगों में इसका मिला-जुला रिस्पॉन्स रहा है। वहीं कुछ लोगों को ये फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। अपनी ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 को सुपरसमर हिट बताकर करण जौहर मुसीबत में फंस गए हैं। 

करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया आकाउंट पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें टाइग श्रॉफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं पोस्टर के ऊपर करण ने सुपर समर हिट लिखा है। एक हफ्ते की कमाई यानी 57.90 बताया है। इसी फोटो को लेकर लगातार करण के फैंस उनका मजाक बना रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा, 'सर फिल्म में स्टोरी होती तो अच्छा होता', वहीं दूसरे यूजर ने भी लिखा, 'सुपर समर हिट का मतलब सुपर फ्लॉप।' उसी ट्वीट पर करण के एक फैन ने लिखा बस करो फ्लॉप मूवी का कितना प्रमोशन करोगे, एक यूजर बोला बैक टू बैक दो फ्लॉप, धर्मा के लिए बुरा लग रहा है। इन्हीं में से एक ट्रोलर ने कहा- क्या ये मजाक है, हमें हंसना चाहिए?

 

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का रिजल्ट कुछ अच्छा नहीं है। ओपनिंग कलेीक्शन यानी पहले दिन की बात करें तो स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 ने 12 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन सिर्फ 14 करोड़ की कमाई की थी। 

फिल्म की कहानी की बात करें तो देहरादून की कॉलेज की कहानी है। जहां डिग्निटी कप के लिए कॉम्पटिशन होता है। साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सीक्वल इस फिल्म से तारा और अनन्या दोनों ही अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म के रिलीज के बाद शनिवार को डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के घर पर सभी लीड कास्ट के लिए पार्टी रखी गई थी। जिसमें टाइगर, तारा और अनन्या पहुंचे थे। 

टॅग्स :करण जौहरटाइगर श्रॉफअनन्या पाण्डेयतारा सुतारिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहारिया के बीच हुआ ब्रेकअप? AP ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म!

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ड्रेस, हाथ में गन और तीखी नजरें, Toxic में तारा सुतारिया का सबसे बोल्ड अवतार

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस