लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन हैं करण बुलानी, आज शादी के बंधन में बंधेगी अनिल कपूर की लाडली रिया कपूर

By वैशाली कुमारी | Updated: August 14, 2021 18:24 IST

14 अगस्त को रिया कपूर अपने प्रेमी करण बुलानी के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। समारोह का आयोजन कपूर के जुहू बंगले में आयोजित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकरण की फीचर-लेंथ डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'दैट हीलिंग फीलिंग' ने उन्हें एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता के रूप में प्रसिद्धि दिलाई करण बुलानी एक फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने अबतक 500 से अधिक विज्ञापनों का निर्माण किया है13 साल रिश्ते में रहने के बाद आखिरकार दोनों आज 14 अगस्त को हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं

आज कपूर फैमिली में एक बार फिर से शहनाई बजेगी। बतादें कि अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर की बहन निर्माता रिया कपूर आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

शनिवार, 14 अगस्त को रिया कपूर अपने प्रेमी करण बुलानी के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।  समारोह का आयोजन कपूर के जुहू बंगले में आयोजित किया जाएगा जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। वहीं सोनम कपूर भी अपनी बहन के इस महत्वपूर्ण दिन पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में लगभग एक साल बिताने के बाद लौट रही हैं।

रिया और करण लगभग 13 साल से रिलेशनशिप में थे जिसके बाद अब दोनों एक दूसरे के होने वाले है। ऐसा नहीं है कि रिया कपूर के घरवालों को इसकी भनक नहीं थी। रिया ने शुरुआत में ही अपने घर वालों को अपने और करण के रिश्ते के बारे में बताया था। 13 साल रिश्ते में रहने के बाद आखिरकार दोनों आज 14 अगस्त को हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं।

ऐसे में ये जानना दिलचस्प हो जाता है कि आखिर ये करण बुलानी कौन हैं जिनके साथ रिया सात फेरे लेने जा रही हैं। करण बुलानी एक फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने अबतक 500 से अधिक विज्ञापनों का निर्माण किया है। उन्होंने रिया कपूर  द्वारा निर्मित और  करण जौहर के प्रोडक्शन मे बनी वेक अप सिड जैसी फिल्मों में भी सहायता की है।

इसके अलावा करण ने बतौर  निर्देशक अनिल कपूर के साथ  24 सीरीज के लिए भी काम किया है। करण की फीचर-लेंथ डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'दैट हीलिंग फीलिंग' ने उन्हें एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता के रूप में प्रसिद्धि दिलाई और इनको सुर्खियों में ला दिया।

करण ने 500 से अधिक विज्ञापनों का सफलता पूर्वक निर्देशन किया है। बतादें कि 'दैट हीलिंग फीलिंग' की सफलता के बाद वे इंडियन डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के कार्यकारी बोर्ड में सबसे कम उम्र के सदस्य बन गए है।

टॅग्स :अनिल कपूरसोनम कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल