लाइव न्यूज़ :

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने कबूला, 'मैं गाली देकर निकालता हूं अपना गुस्सा'

By भारती द्विवेदी | Updated: April 15, 2018 13:04 IST

फिल्म क्रिटिक और जर्नलिस्ट सुभाष के. झा से बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा है कि गुस्सा दिखाने का सबका अपना तरीका होता है।

Open in App

मुंबई, 15 अप्रैल: कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा के सितारे इनदोनों सही नहीं चल रहे हैं। पहले अपने नखरे की वजह से बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार के साथ शूट कैंसिल करने को लेकर चर्चा में थे। हाल ही में एंटरटेनमेंट वेबसाइट स्पॉटबॉय के रिपोर्टर के साथ गाली-गलौच और ट्विटर पर गाली भरी ट्वीट करके कपिल ने नई मुसीबत मोल ली है। बॉलीवुड न्यूज की खबरों के मुताबिक हाल ही में हुए कंट्रोवर्सी पर फिल्म क्रिटिक और जर्नलिस्ट सुभाष के. झा ने कपिल से बात की है।

भद्दी गालियां देने के बाद फिर बढ़ी कपिल की मुसीबतें, कराई FIR दर्ज

कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस ने तोड़ी चुप्पी, 'इस शख्स से प्यार किया था, हालत देखकर दुख होता है'

सुभाष के. झा ने ने जब कपिल से उस घटना का जिक्र किया तो वो अपनी हरकतों को लेकर बिल्कुल ही शर्मिंदा नहीं थे। ग्लैमर वर्ल्ड की सच्चाई पर बात करते हुए कपिल ने बताया कि दिखावे की दुनिया है। ग्लैमर वर्ल्ड में कोई आपका सच्चा दोस्त नहीं  होता। आपके स्टारडम का लोग अपने मतलब के लिए इस्तेमाल करते हैं। जब मतलब निकल जाता है तो तो आपको धोखा देते हैं। 

कपिल सुभाष के. झा से सवाल उठाते हुए पूछते हैं- 'आप के साथ ऐसा हो तो आप कैसे जवाब देते? क्या आपको गुस्सा नहीं आता? गुस्सा दिखाने का सबका अपना तरीका होता है। मैं अपना गुस्सा गाली देकर निकालता हूं। '

कपिल शर्मा ने ट्विटर पर जमकर दी गालियां, कहा- जो भी लिखा, दिल से लिखा

दरअसल 7 अप्रैल को कपिल के ट्विटर अकाउंट से सलमान खान के समर्थन में बहुत सारे ट्वीट किए गए थे, जिसमें गालियां लिखी हुई थी. विवाद होने के बाद कपिल ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया और कहा अकाउंट हैक हो गया था। लेकिन फिर एक गाली भरी ट्वीट लिखकर कपिल ने कहा कि कोई अकाउंट हैक नहीं हुआ था, जो लिखा था मैंने ही लिखा था।

उसके बाद कपिल का एक ऑडियो सामने आया, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ। एंटरटेनमेंट वेबसाइट स्पॉटबॉय के रिपोर्टर को गालियां देते हुए कपिल ने कहा था- 'आप मेरे बारे में गलत खबरें क्यों छापते हैं।आप पैसे के लिए सब छापते हैं। तुम्हारी बेटी मेरे साथ सोना चाहती है। इस खबर को भी छापो।' इसके साथ ही कपिल ने उन्होंने बहुत गालियां और धमकी भी दी थी। 

टॅग्स :कपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!