लाइव न्यूज़ :

शराब की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखकर सितारों का फूटा गुस्सा, कहा-शराब से ही कोरोना को मारेंगे ये...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 5, 2020 07:47 IST

सरकार ने कई राज्यों में शराब पर लगे बैन को हटा दिया है। भारत में इसके बाद से ही कई राज्यों से शराब की दुकानों के आगे लंबी लाइनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशराब का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब देखने को मिल रहा है तीसरी बार देश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया है

कोरोना वायरस का कहर देश भर में देखने को मिल रहा है। ऐसे में इन दिनों देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मई तक का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। ऐसे में सभी लोग इसका पालन कर रहे हैं और घर में ही रहकर अपना काम कर रहे हैं। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। तीसरी बार देश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया है। इस दौरान सरकार ने 4 मई से लोगों को एक खास छूट भी दी है।  

सरकार ने कई राज्यों में शराब पर लगे बैन को हटा दिया है। भारत में इसके बाद से ही कई राज्यों से शराब की दुकानों के आगे लंबी लाइनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। शराब का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन के कारण शराब नहीं मिलने की वजह से लोगों में काफी नाराजगी थी। थोड़ी राहत मिलते ही लोग दुकानों पर टूट पड़े।  

लोग इस दौरान इस कद्र शराब के लिए पागल हो गए कि सोशल डिस्टेंशिंग तक भूल गए। लोगों ने दुकानों के बाहर जबरदस्त भीड़ इक्कटा की। इस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जमकर अपने रिएक्शन पेश किए हैं।

कॉमेडियन कपिल शर्मा भी शराब के लिए लोगों की ऐसी मारामारी पर गुस्सा जताया। उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी में लिखा, यह लो सोशल डिस्टेंसिंग की ऐसी की तैसी। बेवकूफ लोग। शराब से ही कोरोनो को मारेंगे ये।'

अभिनेता करण वाही ने ट्वीट किया, 'सरकार से अनुरोध है कि कृपया इन शराब की दुकानों को बंद करें क्योंकि यह लोगों के लिए वास्तविक रूप से खतरनाक है और विशेष रूप से उनकी निगरानी करने वाली पुलिस के लिए है। अगर जरूरत पड़ी तो होम डिलीवरी की सेवाएं शुरू की जा सकती हैं लेकिन यह वास्तव में बुरा है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन 3.0 सोमवार से लागू हो गया। इस बीच गृह मंत्रायल ने देश के कई शहरों में शराब की बिक्री की इजाजत दी गई है। साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी हिदायत दी थी लेकिन पहले ही दिन देश के तमाम शराब के ठेके पर इसकी जमकर धज्जियां उठाई गईं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!