लाइव न्यूज़ :

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को आखिर क्यों मांगनी पड़ी माफी? जानिए पूरा मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 22, 2020 09:52 IST

कपिल ने आगे लिखा है, हमारा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। आप सभी खुश रहें, सुरक्षित रहें और मुस्कुराते रहें। ईश्वर से यही कामना करता हूं प्यार एवं आदर सहित नमस्कार।

Open in App
ठळक मुद्देकॉमेडी किंग कपिल शर्मा फैंस के दिलों पर राज करते हैं।कपिल अपनी खास अंदाज की कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फैंस के दिलों पर राज करते हैं। कपिल अपनी खास अंदाज की कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में कपिल शर्मा को माफी मांगनी पड़ी है।कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' में एक एपिसोड के दौरान भगवान चित्रगुप्त पर की गई टिप्पणी के लिए कायस्थ समाज से माफी मांगी है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है कि वो अपनी इस टिप्पणी के लिए पूरी टीम की तरफ से माफी मांगते हैं।

कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है, प्रिय कायस्थ समाज, 28 मार्च 2020 को प्रसारित हुए 'द कपिल शर्मा शो' के एपिसोड में श्री चित्रगुप्त जी के उल्लेख पर अगर आपकी भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने और अपनी टीम की तरफ से आप सब से माफी मांगता हूं।

कपिल ने आगे लिखा है, हमारा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। आप सभी खुश रहें, सुरक्षित रहें और मुस्कुराते रहें। ईश्वर से यही कामना करता हूं प्यार एवं आदर सहित नमस्कार। अपने इस ट्वीट में कपिल ने कायस्थ सभा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को भी टैग किया है।

कपिल शर्मा ने समय रहते ही माफी मांग ली है। जैसे ही उनको  लगा ये मामला बढ़ सकता है।कॉमेडियन ने माफी मांगना ही उचित समझा है। ऐसे में कपिल का माफी मांगने वाला ट्वीट छा गया है। लोग इस पर तरह तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

हाल ही में कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो को शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया था। इस वीडियो में कपिल और चंदन डांस करते हुए नजर आए थे।

टॅग्स :कपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल