लाइव न्यूज़ :

कनिका कपूर नहीं कर सकेंगी जरूरतमंदों की मदद, अस्पताल ने किया प्लाज्मा लेने से इनकार

By भाषा | Updated: May 12, 2020 14:38 IST

केजीएमयू की ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि कपूर केजीएमयू में भर्ती नहीं थी बल्कि वह संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थी ।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद कनिका कपूर ने 27 अप्रैल को कोरोना रोगियों के इलाज के लिये अपना प्लाज्मा दान करने का फैसला किया था। कनिका कपूर की फैमिली हिस्ट्री को देखते हुए डॉक्टरों ने उनका प्लाज्मा लेने से इंकार कर दिया है।

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर विवादों में आई मशहूर बालीवुड गायिका कनिका कपूर की फैमिली हिस्ट्री को देखते हुए डॉक्टरों ने उनका प्लाज्मा लेने से इंकार कर दिया है। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी : केजीएमयू : की ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने मंगलवार को बताया, ''गायिका कपूर ने जो अपनी ‘फैमिली हिस्ट्री’ (परिवार की चिकित्सा संबंधी जानकारी) बतायी है, उसे देखते हुए अस्पताल ने क़ोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए फ़िलहाल उनका प्लाज़्मा लेने से इनकार कर दिया है। ’’ 

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि फैमिली हिस्ट्री की जानकारी मीडिया को नहीं दी जा सकती क्योंकि यह नियमों के खिलाफ है। हालांकि उन्होंने कहा कि भविष्य में शोध के लिये कनिका का प्लाज्मा लेने पर विचार किया जा सकता है । गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद कनिका कपूर ने 27 अप्रैल को कोरोना रोगियों के इलाज के लिये अपना प्लाज्मा दान करने का फैसला किया था। 

केजीएमयू की ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि कपूर केजीएमयू में भर्ती नहीं थी बल्कि वह संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थी । लेकिन उन्होंने केजीएमयू में प्लाज्मा देने की इच्छा जताई थी । इससे पहले कनिका कपूर ने संक्रमण को रोकने के लिए सरकारी इंतजाम पर सवाल उठाए थे और कहा था कि एक व्यक्ति पर नकारात्मकता थोपने से वास्तविकता को नहीं बदला जा सकता। 

पिछली 19 मार्च को संक्रमित पाए जाने के बाद आलोचना के घेरे में आई कनिका ने रविवार को एक ट्वीट किया कि जब वह लंदन से मुंबई लौटी थीं, उस वक्त उन्हें खुद को पृथक-वास में रखने की कोई सलाह नहीं दी गई थी और मुंबई से लखनऊ आने पर उनकी कोई जांच तक नहीं की गयी।

टॅग्स :कनिका कपूरबॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!