लाइव न्यूज़ :

फिल्म की तारीफ में कंगना का नाम ना लेने पर वरुण धवन पर भडकीं बहन रंगोली, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 19:36 IST

ऐक्टर वरुण धवन ने अपने 'जजमेंटल है क्या 'का ट्रेलर तारीफ में लिखा की क्या मस्त ट्रेलर है और लिखा बेहतरीन लीड और सपोर्टीग कास्ट के साथ कमाल की राईटिंग है  

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर रिलीज आउट हो चुका है। ट्रेलर को काफी सहारा जा रहा है। ट्रेलर देखने के बाद एक्टर वरुण धवन ने भी ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी। जिसके बाद कंगना की बहन रंगोली ने वरुण धवन को ट्विटर पर ही जवाब दिया। सोशल मीडिया पर इन दोनों की बातचीत वायरल हो रही है। 

ऐक्टर वरुण धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 'जजमेंटल है क्या 'का ट्रेलर देखकर तारीफ करते हुए लिखा, 'क्या मस्त ट्रेलर है, बेहतरीन लीड और सपोर्टीग कास्ट के साथ कमाल की राईटिंग है।'

इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुये एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली ने लिखा, 'कंगना का भी नाम लिख देते सर, वो भी किसी की बच्ची है उसने भी मेहनत की है।'

रंगोली की ट्वीट का रिप्लाई करते हुए वरुण धवन ने फिर लिखा, सब पसंद आ रहे हैं, सतीश जी से लेकर राजकुमार तक और सबसे ज्यादा कंगना रनौत। मेरे लीड कास्ट कहने का मतलब ही यही था मैम।' वरुण धवन को इस तरह के रिप्लाई करने पर रंगोली को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। 

ट्रेलर देखने के बाद ये कहा जा रहा है कि फिल्म 'जजमेंटल है क्या 'दो ऐसे अतरंगी किरदारों की कहानी है, जिनके तार एक मर्डर से जुडे़ हुए हैं। ट्रेलर आउट होने के बाद कंगना और राजकुमार के फैंस का नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स का दिल जीत लिया है। 

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ' जजमेंटल है क्या' लगातार चर्चा में है। देखना दिलचस्प होगा की दोनों की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कितना धमालमचाती है। कंगना रनौत के वर्कफ्रंट कि बात करें तो फिल्म पंगा में भी वह नजर आने वाली हैं। फिल्म पंगा की शूटिंग खत्म हो चूकी है। फिल्म पंगा अगले साल 2020 मे रिलीज होने वाली हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतवरुण धवनराजकुमार राव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल