लाइव न्यूज़ :

कंगना की बहन रंगोली ने दीपिका को लिया आड़े हाथों, 'मेंटल है क्या' के विवाद पर कही ये बात!

By मेघना वर्मा | Updated: April 21, 2019 10:27 IST

पहले भी कंगना की बहन रंगोली उनके लिए बात रखती आई हैं। इस बार भी उन्होंने कंगना की तरफ से आवाज उठायी हैं। राजकुमार और कंगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या 21 जून को रिलीज होगी। 

Open in App

कंगना रनौत एक बार फिर से अपने आने वाली फिल्म के नाम को लेकर विवाद में घिर गई हैं। राजकुमार राव के साथ आने वाली उनकी नेक्सट फिल्म मेंटल है क्या के नाम को लेकर बवाल कटा हुआ है। यहां तक कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और इंडियन साइकाइट्रिक सोसाइटी ने इस फिल्म के नाम को लेकर बात कही है। सिर्फ यही नहीं दीपिका के फाउंडेशन टीएलएलएल जो मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की देखभाल करता है उसने भी सवाल खड़ा किया है। 

इन सभी सवालों के बाद कंगना की बहन रंगोली एक बार फिर से अपनी बहन की तरफ से बोलने आयी हैं। अपने ट्वीटर अकाउंट पर रंगोली ने लिखा, 'कंगना की परमिशन से मैं यहां उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ राज बताने जा रही हूं।' 

'आज से दो साल पहले जब कंगना के एक्स ने नेपोटिज्म फैलाने वाले गैंग के साथ मिलकर उनपर मेंटली अटैक किया था। उस समय उन्होंने कंगना को मेंटल भी बोला और कंगना को लेकर कई बुरे जोक्स और मीम्स भी बनाए गए। मगर इन सबसे लड़ कर कंगना ने खुद को संभाला और फाइट किया।'

कंगना ने आगे लिखा,'मेंटल है क्या कुछ ऐसी ही स्टोरी है कि उनसे इन सब से कैसे डील किया।' रंगोली ने दीपिका के फाउंडेशन टीएलएलएल को टैग करके ये भी लिखा कि वो कैसे भूल सकते हैं कि एक टाइम पर दीपिका भी डिप्रेशन में थीं। कंगना अब इस फिल्म के माध्यम से लोगों में अवेयरनेस फैला रही हैं। 

पहले भी कंगना की बहन रंगोली उनके लिए बात रखती आई हैं। इस बार भी उन्होंने कंगना की तरफ से आवाज उठायी हैं। राजकुमार और कंगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या 21 जून को रिलीज होगी।  

टॅग्स :कंगना रनौतदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया