लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने ट्विटर पर शेयर की अष्टमी की प्रसाद की थाली, तस्वीर देखते ही भड़के कई यूजर्स, जानिए पूरा विवाद

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 21, 2021 08:54 IST

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने चैत्र नवरात्रि के अष्टमी के मौके पर प्रसाद की एक थाली ट्वीट की। हालांकि, इतना करते ही वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर ट्वीट की थी प्रसाद की थाली, प्याज के इस्तेमाल से भड़के यूजर्सकंगना की प्रसाद वाली फोटो में प्याज देखकर कई यूजर्स ने कंगना रनौत को 'एंटी हिंदू' भी कह डालाकंगना रनौत ने विवाद बढ़ने के बाद दूसरा ट्वीट किया और प्याज को लेकर अपनी सफाई भी दी

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ट्विटर पर चैत्र नवरात्रि के अष्टमी की प्रसाद की थाली की तस्वीर शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। उन्होंने सोमवार को ये तस्वीर ट्वीट की थी और बताया था कि वे अष्टमी के दिन उपवास करती है।

कंगना रनौत के अनुसार उस दिन उनके घर में इसी प्रकार का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। हालांकि जल्द ही लोगों ने ट्विटर पर कंगना को एंटी-हिंदू कहना शुरू कर दिया। दरअसल उनकी थाली में एक कटोरी में प्याज के कुछ टुकड़े भी रखे हुए थे। कंगना की आलोचना करने वालों के अनुसार हिंदू मान्यताओं में व्रत और पूजा-पाठ के दौरान सात्विक भोजन की परंपरा है और इस दौरान प्याज और लहसुन आदि का भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है। 

कंगना ने शेयर की अष्टमी प्रसाद की फोटो

कंगना ने घर की बनी हुई थाली की फोटो जो शेयर की है, उसमें पूड़ी, हलवा, सब्जी और बूंदी का रायता परोसा हुआ था। साथ ही एक कटोरी में प्याज के कुछ टुकड़े भी रखे हुए थे। कंगना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आप कल्पना कर सकते है, जब आप उपवास कर रहे हो और आपके घर में ऐसा प्रसाद बना हो। अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।'

इस फोटो के शेयर करने के बाद ही ट्विटर पर  यूजर्स ने कंगना को  प्याज के टुकड़ों के लिए  ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने उन्हें  एंटी हिंदू से लेकर ढोंगी तक कहा। इसके बाद कंगना को दूसरा ट्वीट कर इस बारे में सफाई देनी पड़ी।

कंगना ने किया दूसरा ट्वीट

कंगना ने इसके बाद प्याज पर अपने पक्ष में तर्क देने के लिए एक दूसरा ट्वीट किया और लिखा,  'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है प्याज तो खाने में सबसे ज्यादा लोकप्रिय होता है।' उन्होंने कहा, 'यही तो हिंदू धर्म की खूबसूरती है , जो अन्य धर्मों की तरह कठोर नहीं है , इसे खराब मत कीजिए। मैंने आज उपवास किया है और अगर मेरा परिवार प्रसाद के साथ सलाद खाना चाहता है तो वह खा सकते है।' 

गौरतलब है कि कंगना ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं। कई बार इस वजह से वे मु्श्किलों में भी फंसी है लेकिन इसके बावजूद वे कई मसलों पर अपने बेबाक बयान देती रहती हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल