लाइव न्यूज़ :

रिया के खिलाफ FIR दर्ज होने से खुश कंगना रनौत, कहा- 'एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत के खाते से किया 15 करोड़ गायब और...'

By अमित कुमार | Updated: July 29, 2020 08:51 IST

अपनी बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत ने रिया चक्रवर्ती को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने महेश भट्ट पर भी गंभीर आरोप लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा उठाए गए इस कदम से कंगना रनौत खुश नजर आईं। कंगना रनौत ने रिया चक्रवर्ती समेत महेश भट्ट और मुंबई पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। 34 वर्षीय सुशांत का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट से मिला था।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले ने दिवंगत अभिनेता के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाना में भादवि की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत उक्त एफआईआर दर्ज कराई है। 

राजीव नगर पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त थाना अध्यक्ष जोगेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया, "सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों समेत छह लोगों के खिलाफ 25 जुलाई करे उक्त प्राथमिकी दर्ज करायी है।" यह पूछे जाने पर कि क्या कोई टीम मामले की जांच के लिए मुंबई के लिए रवाना हुई है, पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है पर आगे कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। 

कंगना रनौत ने रिया चक्रवर्ती को लेकर कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा उठाए गए इस कदम से कंगना रनौत खुश नजर आईं। कंगना रनौत ने रिया चक्रवर्ती समेत महेश भट्ट और मुंबई पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। कंगना रनौत की टीम ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा, 'रिया पिछले 6 महीने से सुशांत के साथ थीं, उन्होंने महेश भट्ट को उनके मनोचिकित्सक के रूप में नियुक्त कर रखा था और उसकी मौत से दो दिन पहले ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थीं। खुशी है कि अब इस पूरी बात की जांच की जाएगी।' 

सुशांत के खाते से 15 करोड़ गायब

एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'सुशांत के खाते से 15 करोड़ गायब और महेश भट्ट ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि रिया उन्हें अपना गुरु मानती हैं, कोई आश्चर्य नहीं कि फ्रॉडगिरी को सीखा नहीं गया है, बल्कि यह हस्तांतरित है।' कंगना की टीम ने ट्वीट किया,  पूजा भट्ट ने कहा कि वह शराब की लत से जूझ रही हैं, शाहीन पेशेवर रूप से डिप्रेस हैं, आलिया कहती हैं कि वह चिंता से जूझ रही है और उनका बेटा राहुल आतंकवाद गतिविधियों से संबंधित रहा है, वह (महेश भट्ट) सुशांत की काउंसलिंग क्यों कर रहे थे?'

14 जून को सुशांत ने मौत को लगाया था गले

उल्लेखनीय है कि 34 वर्षीय सुशांत का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट से मिला था। सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, ‘‘रिया, उसके परिजनों और सहयोगी कर्मचारियों ने षड्यंत्र के तहत मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी और बेईमानी की। उसे काफी समय तक बंधक बनाकर रखा और अपने आर्थिक लाभ के लिए उसपर दबाव डालकर उसका इस्तेमाल किया और अंत में मेरे बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।’’ 

टॅग्स :कंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?