लाइव न्यूज़ :

कंगना के गर्दन पर बने टैटू के पीछे की कहानी क्या आपको पता है? एक्ट्रेस ने खुद किया इसका खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 31, 2020 13:06 IST

कंगना रनौत ने कई साल पहले अपनी गर्दन के पीछे 'पंख-तलवार' वाला एक टैटू बनवाया था। अब पहली बार एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की है....

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने अब खुद सोशल मीडिया पर डेब्यू कर लिया है।पहली बार कंगना ने अपने टैटू के पीछे की कहानी को फैन्स के साथ शेयर की है।

कंगना रनौत अपनी बेवाकी के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत हर एक मुद्दे पर खुलकर बात रखती हैं। कंगना आधिकारिकतौर पर अभी तक ट्विटर से दूर थीं। लेकिन अब हाल ही में कंगना ने पहली बार खुद ट्विटर पर एंट्री मारी है। कंगना ने अब अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एंट्री है। एक्ट्रेस ने बताया है कि वह अब सोशल मीडिया की ताकत समझ गई हैं।

ट्विटर पर एंट्री करने के साथ ही कंगना सोशल मीडिया के जरिए अब डायरेक्ट अपनी बात फैंस तक रख रही हैं।  मणिकर्णिका की शूटिंग से लेकर पारिवार के बारे में दिलचस्प किस्से शेयर करने तक कंगना रनौट ट्विटर हैंडल पर कई चीजें शेयर कर रही हैं।

अब कंगना ने अपने गर्दन पर बने टैटू के पीछे की कहानी फैंस से शेयर की है।इसको जानने के बाद फैंस काफी मोटिवेट हो गए हैं।कंगना रनौत ने कई साल पहले अपनी गर्दन के पीछे 'पंख-तलवार' वाला एक टैटू बनवाया था और यह शायद पहली बार है जब एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की है।

कंगना ने ट्विटर पर अपने टैटू की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि 'एक दशक से भी ज्यादा समय से पहले मुझे मेरी अपनी पर दो पंख मिले। लेकिन उनका कोई मतलब नहीं था, कुछ महीनों के बाद मैंने इसमें एक ताज जोड़वाया। फिर भी ये पर्याप्त नहीं लग रहा था। फिर मैंने इसमें एक तलवार भी बनवा दी और अचानक मेरा टैटू जीवित हो गया, चमक(ग्लोरी) हमेशा दर्द के बाद ही आती है।

कंगना के इस टैटू की अब हर कोई तारीफ कर रहा है। फैंस से लेकर कुछ सेलेब्स भी कंगना ने टैटू की कहानी को पसंद कर रहे  हैं। कंगना अपने खास तरह के स्टाइल के लिए फैंस के बीच जानी जाती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट थलाइवी की शूटिंग शुरू कर दी है। ये फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। इसके लिए कंगना काफी मेहनत कर रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस कंगना को फिल्म तेजस में एक वायु सेना अधिकारी के रूप में भी देखा जाएगा।फिल्म दिसंबर में उड़ान भरेगी। इस फिल्म को उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्माताओं द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

 

 

 

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?