लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने खोली दीपिका-अनुष्का-आलिया की पोल, बताया- उनके साथ कैसा करती हैं व्यवहार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 14, 2019 16:29 IST

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना ने वर्तमान टॉप हीरोइनों- दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट से कॉम्पीटिशन पर बात की. उन्होंने कहा, ''मैं अपनी साथी एक्ट्रेस की हमेशा तारीफ करती हूं. जब मैंने सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'लुटेरा' देखी तो मैंने साल भर उनके अभिनय की प्रशंसा की. मगर ऐसा क्यों होता है कि दूसरी तरफ से मैं उस तरह की प्रशंसा नहीं पाती हूं.

कंगना रनौत इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर सुर्खियों में हैं. यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है. ऐसे में कंगना इसका जमकर प्रमोशन कर रही हैं. फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जिंदगी पर आधारित है और कंगना इसमें दमदार किरदार में नजर आ रही हैं.

अपनी पिछली कुछ फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद कंगना इस फिल्म को हिट करने में कोई कसर नहीं रखना चाहती हैं. कंगना बॉलीवुड की आला एक्ट्रेस हैं, लेकिन हमेशा सबसे अलग-थलग नजर आती हैं. इस पर उनका कहना है कि वह अपनी समकक्ष सभी एक्ट्रेसेज की तारीफ करती हैं, लेकिन सभी उन्हें इग्नोर करते हैं.

हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना ने वर्तमान टॉप हीरोइनों- दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट से कॉम्पीटिशन पर बात की. उन्होंने कहा, ''मैं अपनी साथी एक्ट्रेस की हमेशा तारीफ करती हूं. मैं किसी से घबराती नहीं हूं. ऐसा आपने भी देखा होगा कि मैं आलिया भट्ट या अनुष्का शर्मा की हमेशा प्रशंसा करती रहती हूं या और कोई एक्ट्रेस हो, मैं किसी की तारीफ करने से पीछे नहीं हटती. मैं 'पीकू' फिल्म में दीपिका की तारीफ करने में भी नहीं झिझकती. अपने स्तर पर मैंने सभी की तारीफ की है.

जब मैंने सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'लुटेरा' देखी तो मैंने साल भर उनके अभिनय की प्रशंसा की. मगर ऐसा क्यों होता है कि दूसरी तरफ से मैं उस तरह की प्रशंसा नहीं पाती हूं. ऐसा क्यों लगता है कि सभी लोग मुझे इग्नोर करते हैं. ऐसा क्यों हो रहा है? मैं हूं. मेरी फिल्म को ढेर सारे व्यूज मिल रहे हैं. 'मणिकर्णिका' साल की सबसे प्रॉमिसिंग फिल्मों में से एक है. फिर क्यों ऐसा मान लिया जाता है कि मेरा कोई अस्तित्व ही नहीं है. यहां तक कि कोई मेरे ट्रेलर और टीजर के बारे में भी बात नहीं करता.'' खैर, कंगना की अगली फिल्म 'मणिकर्णिका' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. इसमें अतुल कुल्कर्णी, कुलभूषण खरबंदा, अंकिता लोखंडे, डैनी डेंगजोप्पा, सुरेश ओबेरॉय जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं.

टॅग्स :कंगना रनौतआलिया भट्टअनुष्का शर्मासोनाक्षी सिन्हादीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया