लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर की इस प्रथा को आगे बढ़ा रहीं कंगना रनौत!, आशा भोसले का वीडियो शेयर कर कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: December 23, 2022 14:45 IST

लता मंगेशकर का इस साल फरवरी में निधन हो गया। कंगना ने लता को ग्रैमी और ऑस्कर में श्रद्धांजलि नहीं दिए जाने को लेकर आपत्ति जताई थी। इस तरह के पुरस्कारों के बहिष्कार की मांग भी की थी...

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने आशा भोसले का एक पुराना वीडियो क्लिप शेयर किया है।कंगना ने लिखा कि मैंने कभी भी शादियों में डांस नहीं किया। क्लिप में आशा कहती हैं कि लता दीदी 1 मिलियन डॉलर मिलने के बावजूद गाने से इनकार कर दिया था।

बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं जो शादियों और निजी पार्टियों में जाना और पैसे के बदले डांस करना पसंद नहीं करते हैं। कंगना ने भी कहा है कि  उन्होंने शादियों और निजी पार्टियों में डांस करने से इनकार कर दिया जिसके लिए उन्हें बेतहाशा पैसे ऑफर किए गए। कंगना ने इंस्टाग्राम पर गायिका आशा भोसले का एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया जिसमें वह अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के किस्से सुनाते हुए कह रही हैं कि दीदी भी इस प्रथा के खिलाफ थीं।

आशा भोसले कहती हैं कि दीदी ने दो घंटे गाने के लिए 1 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा राशि की पेशकश के बावजूद परफॉर्म करने से इनकार कर दिया था। इस वीडियो को क्लिप को साझा करते हुए कंगना ने लिखा कि वह भी इससे सहमत हैं। कंगना ने कहा, मेरे पास सबसे लोकप्रिया ट्रैक होने और बेतहाशा पैसे मिलने के बावजूद मैंने कभी भी शादियों या निजी पार्टियों में डांस नहीं किया। ...इस वीडियो को देखकर खुशी हुई ...। अभिनेत्री ने लिखा- लताजी वास्तव में बहुत प्रेरणादायक हैं।

गौरतलब है कि लता मंगेशकर का इस साल फरवरी में निधन हो गया। कंगना ने लता को ग्रैमी और ऑस्कर में श्रद्धांजलि नहीं दिए जाने को लेकर आपत्ति जताई थी। इस तरह के पुरस्कारों के बहिष्कार की मांग करते हुए, उन्होंने उस वक्त इंस्टाग्राम पर लिखा था, “हमें किसी भी स्थानीय पुरस्कार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना चाहिए, जो अंतरराष्ट्रीय होने का दावा करते हैं और फिर भी उनकी जाति या विचारधाराओं के कारण महान कलाकारों को नजरअंदाज करते हैं और जानबूझकर दरकिनार करते हैं … ऑस्कर और ग्रैमी दोनों भारत रत्न लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि देने में विफल रहा... हमारे मीडिया को वैश्विक पुरस्कार होने का दावा करने वाले इन पक्षपाती स्थानीय आयोजनों का पूरी तरह से बहिष्कार करना चाहिए।''

टॅग्स :कंगना रनौतआशा भोसले
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास