लाइव न्यूज़ :

टिकटॉक पर दीपिका के विवाद वीडियो पर कंगना रनौत की एक्ट्रेस को सलाह, असंवेदनशीलता के लिए मांगे माफी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2020 15:30 IST

हाल ही में कगंना ने टीवी टुडे से बात करते हुए अपना पक्ष रखा है। एक्ट्रेस ने कहा है कि मैं उम्मीद करती हूं कि इसको बनाने का दीपिका के पास कोई ना कोई कारण जरुर रखा होगा

Open in App
ठळक मुद्देएसिड अटैक सर्वाइवर की जिंदगी पर बनी दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हो गई हैबॉक्स ऑफिस पर फिल्म कोई खास कमाई नहीं पाई है

एसिड अटैक सर्वाइवर की जिंदगी पर बनी दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कोई खास कमाई नहीं पाई है। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। ये विवाद अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन दिनों दीपिका का सोशल मीडिया पर एक टिकटॉक का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक मेकअप आर्टिस्ट को छपाक लुक बनाने को कह रही हैं।

ये वीडियो काफी तेजी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को असंवेदनशील बताया जा रहा है और दीपिका की इसको लेकर काफी आलोचना की जा रही है। अब इस पर कंगना रनौत ने भी अपनी राय व्यक्त की है।

हाल ही में कगंना ने टीवी टुडे से बात करते हुए अपना पक्ष रखा है। एक्ट्रेस ने कहा है कि मैं उम्मीद करती हूं कि इसको बनाने का दीपिका के पास कोई ना कोई कारण जरुर रखा होगा।कई बार ऐसा होता है कि आपकी मार्केटिंग टीम लगातार फिल्म के प्रमोशन्स के लिए कुछ ना कुछ तैयार कर रही होती है और कई बार आप अनचाहे तरीके से कुछ असंवेदनशील कर जाते हो।

ये कोई मेकअप लुक नहीं और किसी को भी इस तरह के लुक को भी करना चाहिए। और मुझे लगता है कि इस तरह की असंवेदनशीलता के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए क्योंकि गलतियां इंसानों से ही होती है।

दीपिका के जेएनयू जाने पर कंगना ने कहा

कंगना ने कहा है कि दीपिका जानती हैं कि वो क्या कर रही हैं वो किसके साथ खड़ी हैं। दीपिका के पास डेमोक्रेटिक राइट्स को एक्सप्रेस करने का अधिकार है। ये सही नहीं होगा कि मैं दीपिका के स्टैंड पर अपी राय दूं। 

एक्ट्रेस ने कहा कि उनको ये करना चाहिए या ये नहीं करना चाहिए। ये ये ठीक नहीं होगा मैं बस वो बता सकती हूं जो मैं करती हूं। मैं टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ कभी नहीं खड़ी होंगी। चाहें कुछ भी हो जाए। मैं देश का विभाजन करने वाले गैंग का समर्थन नहीं करना चाहती।

इतना ही नहीं जब कंगना से पूछा गया कि छपाक को लेकर सोशल मीडिया पर #BoycottChhapaak ट्रेंड करने लगा था क्या आपको लगता है इस पर सेलेब्स खुलकर नहीं बोलते हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा है कि मुझे नहीं लगता है कि ये सब काम करता है। अगर फिल्म अच्छी है तो वो चलेगी बाकी किसी चीज से फर्क नहीं पड़ेगा।

आपको बता दें कि कंगना की फिल्म पंगा 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये फिल्म ये कब्बड़ी प्लेयर पर बनी है। वही दीपिका की फिल्म छपाक 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हुई थी।

टॅग्स :कंगना रनौतदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया