लाइव न्यूज़ :

संस्कृत हो राष्ट्रभाषा, बोलीं कंगना रनौत- यह कन्नड़, तमिल, गुजराती या हिंदी से भी पुरानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2022 10:38 IST

अपनी फिल्म ‘धाकड़’ की ट्रेलर की रिलीज के अवसर पर रनौत ने कहा कि वह देवगन की टिप्पणी से सहमत हैं लेकिन उनका मानना है कि भारत की राष्ट्रीय भाषा संस्कृत होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं से पुरानी है इसलिए इसे राष्ट्रीय भाषा बनाया जाना चाहिएकंगना रनौत ने कहा, ‘‘संस्कृत हमारी राष्ट्रीय भाषा क्यों नहीं है? यह स्कूलों में अनिवार्य क्यों नहीं है?

मुंबईः अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को कहा कि हिंदी को राष्ट्रीय भाषा कहने में अजय देवगन गलत नहीं हैं, लेकिन हर किसी को अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व करने का अधिकार है। रनौत ने यह भी कहा हिंदी के राष्ट्रीय भाषा होने से इनकार करना संविधान को इनकार करना है। अभिनेत्री, देवगन की उस टिप्पणी पर जवाब दे रही थीं, जिसमें कहा गया था, ‘‘हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा थी, है और हमेशा रहेगी।’’ देवगन ने यह टिप्पणी दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता किच्चा सुदीप के इस बयान पर की थी कि हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है।

देवगन और सुदीप के बीच ट्विटर पर हुई बहस के बारे में पूछे जाने पर रनौत ने अपना जवाब संतुलित रखने की कोशिश की। अपनी फिल्म ‘धाकड़’ की ट्रेलर की रिलीज के अवसर पर रनौत ने कहा कि वह देवगन की टिप्पणी से सहमत हैं लेकिन उनका मानना है कि भारत की राष्ट्रीय भाषा संस्कृत होनी चाहिए क्योंकि यह सबसे पुरानी भाषाओं में एक है। संस्कृत, कन्नड़, तमिल, गुजराती या हिंदी से भी पुरानी है। अभिनेत्री यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘संस्कृत हमारी राष्ट्रीय भाषा क्यों नहीं है? यह स्कूलों में अनिवार्य क्यों नहीं है? मैं नहीं जानती।’’

कंगना रनौत ने आगे कहा, ‘‘हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। इसलिए जब अजय देवगन जी ने कहा कि हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा है तो वह गलत नहीं थे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज देश में अंगेजी का इस्तेमाल बातचीत के लिए संपर्क भाषा के रूप में किया जाता है। क्या यह संपर्क (भाषा) होनी चाहिए या हिंदी या संस्कृत वह संपर्क (भाषा) होना चाहिए। हमें फैसला करना होगा। फिलहाल संविधान के मुताबिक हिंदी राष्ट्रीय भाषा है। ’’ रनौत ने यह भी कहा कि हर किसी को जन्मसिद्ध अधिकार है कि वह अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व करे। जैसे कि मैं पहाड़ी हूं और मुझे इस पर गर्व है...। 

टॅग्स :कंगना रनौतअजय देवगनकिच्चा सुदीपहिन्दी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार