लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत का खुलासा, थलाइवी के ट्रेलर के बाद अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों ने किए उन्हें 'सीक्रेट कॉल्स'

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 8, 2021 11:53 IST

अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म जगत के बारे में अपनी राय रखी हैं । उन्होंने कहा कि थलाइवी मूवी के ट्रेलर रिलीज के बाद उन्हें कई बड़े सितारों के सीक्रेट कॉल्स आए क्योंकि ये लोग मूवी माफिया के डर से खुलकर मेरी तारीफ नहीं कर सकते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा- Thalaivi की तारीफ के लिए कई बड़े सितारों ने किए उन्हें सीक्रेट कॉल्सकंगना रनौत के मुताबिक थलाईवा के ट्रेलर रिलीज के बाद अक्षय कुमार ने भी की थी उनकी तारीफ कंगना रनौत के अनुसार सिनेमा जगत में है मूवी माफिया का आतंक, लोग उनकी तारीफ खुलकर नहीं करते

मुंबई: कंगना रनौत अपने ट्वीट्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है । गुरुवार को कंगना रनौत ने बॉलीवुड में काम करने के तरीके पर अपनी राय साझा की। कंगना ने कहा कि 'थलाइवी' (Thalaivi) फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद उन्हें बड़े सितारों जैसे अक्षय कुमार के सीक्रेट कॉल्स और मैसेज आए थे और उन्होंने इसकी तारीफ की। कंगना के अनुसार हालांकि मूवी माफिया के डर के कारण ऐसे बड़े स्टार्स खुलकर उनकी प्रंशसा नहीं कर सकते हैं । 

कंगना ने कहा - मूवी माफिया से डरते हैं सितारे

कंगना ने ट्वीट किया, 'बॉलीवुड में शत्रुता इतनी ज्यादा है कि मेरी प्रशंसा करने की वजह से भी लोगों को परेशानी हो सकती है । थलाइवी मूवी केा ट्रेलर रिलीज होने के बाद मेरी प्रशंसा के लिए मुझे कई बड़े सितारों जैसे अक्षय कुमार के सीक्रेट कॉल्स और मैसेज आए क्योंकि आलिया और दीपिका की तरह  लोग मेरी खुलकर तारीफ नहीं कर सकते हैं । मूवी माफिया का आतंक है ।'

कला का केवल एक उद्देश्य होना चाहिए: कंगना रनौत

कंगना ने अपने पहले ट्वीट की व्याख्या करते हुए कहा, 'कला के बारे में एक उद्देश्य होनी चाहिए और सिनेमा में हमें अपने पूर्वाग्रहों और राजनीति में लिप्त नहीं होना चाहिए. मुझे मेरे राजनीतिक और आध्यात्मिक विचारों के लिए  धमकाना , उत्पीड़ित करना और अलग-थलग नहीं करना चाहिए लेकिन अगर वो लोग ऐसा करते हैं तो मैं जीत जाऊंगी ।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना की तीन फिल्में रिलीज होने को तैयार है। थलाईवा, तेजस और धाकड़ कंगना की ये तीनों फिल्में एक से बढ़कर एक है. थलाइवी की बात करें तो ये तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है, जिसमें कंगना ने जयललिता के किरदार को निभाया है ।

वहीं तेजस एक युद्ध ड्रामा है, जिसमें कंगना एक सिख सैनिक का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं, धाकड़ एक एक्शन मूवी है, जिसमें अभिनेत्री ने एजेंट अग्नि की भूमिका निभाई है। 

टॅग्स :कंगना रनौतअक्षय कुमारदीपिका पादुकोणआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?