लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के मुंबई ऑफिस पर बीएमसी की रेड, बोलीं-ध्वस्त कर सकते हैं, कुछ भी अवैध नहीं किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2020 19:49 IST

ये मुंबई में मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ का ऑफ़िस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत कर के कमाया है, मेरा ज़िंदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फ़िल्म निर्माता बनूँ मेरा अपना खुद का ऑफ़िस हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक़्त आ गया है, आज वहाँ अचानक कुछ लोग आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सत्तारूढ़ शिवसेना की भृकुटि तन गयी है और उसके नेता अभिनेत्री का बचाव करने के लिए भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। शिवसेना शासित बीएमसी के अधिकारी उनके कार्यालय पहुंचे थे और वे मंगलवार को कार्यालय को ध्वस्त कर सकते हैं।अपने कार्यालय में कुछ भी अवैध नहीं किया है और बीएमसी को नोटिस के साथ अवैध निर्माण दिखाना चाहिए।

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने यहां उनके कार्यालय परिसर में बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों की मौजूदगी का वीडियो सोमवार को अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा किया और कहा कि वे उनके कार्यालय को ध्वस्त कर सकते हैं।

हाल ही में रनौत द्वारा मुम्बई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से करने पर सत्तारूढ़ शिवसेना की भृकुटि तन गयी है और उसके नेता अभिनेत्री का बचाव करने के लिए भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। सोमवार को उन्होंने ट्वीट किया कि शिवसेना शासित बीएमसी के अधिकारी उनके कार्यालय पहुंचे थे और वे मंगलवार को कार्यालय को ध्वस्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यालय में कुछ भी अवैध नहीं किया है और बीएमसी को नोटिस के साथ अवैध निर्माण दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने जबरन मेरे कार्यालय की माप ली है और वे मेरे पड़ोसियों को धमका भी रहे थे। मुझे बताया गया है कि वे मेरी संपत्ति को कल ध्वस्त कर रहे हैं।’’

कंगना रनौत को सुरक्षा देना आश्चर्य में डालने वाला फैसला: देशमुख

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि केंद्र सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई। देशमुख के अनुसार रनौत ने मुंबई और महाराष्ट्र का “अपमान” किया। नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि रनौत को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और 10 कमांडो चौबीस घंटे उनकी सुरक्षा करेंगे।

रनौत अभी अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में हैं और उन्होंने कहा है कि वह नौ सितंबर को मुंबई जाएंगी। देशमुख ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मुंबई और महाराष्ट्र का अपमान करने वालों को सुरक्षा देने का केंद्र सरकार का निर्णय आश्चर्यजनक और दुखद है।” उन्होंने कहा, “यह राज्य सभी का है, भाजपा का भी है। कंगना रनौत के बयान की सभी को निंदा करनी चाहिए।” मुंबई और शहर की पुलिस पर टिप्पणी करने के बाद रनौत को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिकाकंगना रनौतहिमाचल प्रदेशशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच