लाइव न्यूज़ :

बोलीं कंगना-'इंडिया' गुलामी की पहचान, इसे बदलकर भारत किया जाए; यूजर ने दिया ये जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: June 23, 2021 11:42 IST

कंगना ने पश्चिमी संस्कृति को अनुसरण ना करने की अपील भी की। उन्होंने लिखा कि पश्चिमी दुनिया की सस्ती नकल न बनें और वेदों, गीता और योग में विश्वास जताएं। कंगना ने भारत का अर्थ बताया। उन्होंने कहा- यह तीन संस्कृत शब्दों बीएच (भाव), रा (राग), ता (ताल) से बना है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने भारत और इंडिया के बीच का फर्क बताया हैकंगना रनौत ने लिखा- ये एक संस्कृत शब्द है। भ से भाव, र से राग और त से ताल का अर्थ निकलता है कंगना रनौत ने कहा कि इंडिया नाम ब्रिटिश लोगों ने रखा था और ये गुलामी की पहचान है

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनके बयानों को लेकर विवाद भी हो जाता है। इस बीच एक्ट्रेस अपने एक ताया बयान को लेकर विवादों में आ गई हैं। कंगना रनौत ने इंडिया नाम पर आपत्ति दर्ज की है और इसे बदलकर भारत करने की इच्छा जाहिर की है। 

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इंडिया और भारत के बीच का अंतर बताया है। दोनों के अर्थ को परिभाषित करते हुए कंगना ने कहा है कि इंडिया अंग्रेजों द्वारा दिया गया नाम है जो गुलामी की पहचान है। वहीं भारत को लेकर कहा है कि भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब इसकी जड़ें प्राचीन आध्यात्मिकता और ज्ञान में निहित हों, जो कि हमारी महान सभ्यता की आत्मा है। कंगना ने कहा कि दुनिया हमारी ओर देखेगी और हम एक विश्व नेता के रूप में उभरेंगे यदि हम शहरी विकास में उच्च स्तर पर जाएं।

पश्चिम का ना करें अनुसरण

कंगना ने पश्चिमी संस्कृति को अनुसरण ना करने की अपील भी की। उन्होंने लिखा कि पश्चिमी दुनिया की सस्ती नकल न बनें और वेदों, गीता और योग में विश्वास जताएं। कंगना ने भारत का अर्थ बताया। उन्होंने कहा- यह तीन संस्कृत शब्दों भ (भाव), रा (राग), ता (ताल) से बना है। हां, हम गुलाम होने से पहले यही थे, सबसे सांस्कृतिक और सौंदर्यवादी रूप से विकसित सभ्यता। वहीं इंडिया का अर्थ बताते हुए कहा- अंग्रेजों ने हमें गुलाम नाम इंडिया दिया, जिसका शाब्दिक अर्थ है सिंधु नदी के पूर्व।

कंगना के इस बयान पर एक यूजर ने उन्होंने जवाब दिया। यूजर ने लिखा- कंगना रनौत का कहना है कि इंडिया अंग्रेजों द्वारा दिया गया एक 'गुलाम नाम' है, और इसलिए इसे भारत से बदल दिया जाना चाहिए। लेकिन उन्हें कौन बताएगा कि अंग्रेजों से पहले न इंडिया था और न ही भारत?

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल