लाइव न्यूज़ :

कंगना पहुंची सेलुलर जेल, सावरकर को याद कर बोलीं- यह कोठरी आजादी का सच है, वो नहीं जो हमें किताबों में पढ़ाया जाता है

By अनिल शर्मा | Updated: October 27, 2021 10:28 IST

कंगना ने लिखा- ‘उन दिनों उनका कितना डर रहा होगा कि न सिर्फ उन्हें काला पानी में रखा गया, बल्कि समंदर के बीचोंबीच इस छोटी-सी कोठरी से निकल भागना असम्भव रहा होगा, फिर भी जेल की मोटी दीवारों के बीच जंजीरो में जकड़कर रखा।

Open in App
ठळक मुद्देउन दिनों उनका (अंग्रेजों) कितना डर रहा होगा कि उन्हें (सावरकर) काला पानी में रखा गयाः कंगनाकंगना ने कहा- सावरकर जी के रूप में मानवता शीर्ष पर थी और आंखों में आंखें डालकर हर क्रूरता का मुकाबला दृढ़ निश्चय से किया

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को उस सेल का दौरा किया, जहां हिंदू महासभा के नेता विनायक दामोदर सावरकर को पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सेलुलर जेल में कैद किया गया था।  कंगना ने सावरकर की कोठरी और जेल के अहाते की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं और लिखा- यह कोठरी आजादी का सच है, न कि वो जो हमें किताबों में पढ़ाया जाता है। मैंने कोठरी में ध्यान लगाया और वीर सावरकर जी के प्रति अपनी कृतज्ञता और गहरा सम्मान जताया।

कंगना ने तस्वीरों के साथ एक लंबा नोट लिखा। कंगना ने लिखा- ‘आज अंडमान द्वीप के पोर्ट ब्लेयर में स्थित सेलुलर जेल में वीर सावरकर के कक्ष का दौरा किया। इस दौरान मैं पूरी तरह हिल गई। सावरकर जी के रूप में मानवता शीर्ष पर थी और आंखों में आंखें डालकर हर क्रूरता का मुकाबला प्रतिरोध और दृढ़ निश्चय से किया।’

कंगना ने आगे लिखा- ‘उन दिनों उनका कितना डर रहा होगा कि न सिर्फ उन्हें काला पानी में रखा गया, बल्कि समंदर के बीचोंबीच इस छोटी-सी कोठरी से निकल भागना असम्भव रहा होगा, फिर भी जेल की मोटी दीवारों के बीच जंजीरो में जकड़कर रखा। अभिनेत्री ने कहा कि कल्पना कीजिए उस डर का कि अनंत समंदर के बीच कहीं हवा में गायब न हो जाएं। कितने कायर थे वो लोग।

कगना ने सावरकर के प्रति सम्मान जताते हुए लिखा- यह कोठरी आजादी का सच है, न कि वो जो हमें किताबों में पढ़ाया जाता है। मैंने कोठरी में ध्यान लगाया और वीर सावरकर जी के प्रति अपनी कृतज्ञता और गहरा सम्मान जताया। स्वतंत्रता संग्राम के इस सच्चे नायक को मेरा कोटि-कोटि नमन। जय हिंद’।

 

टॅग्स :कंगना रनौतVeer Savarkarअंडमान निकोबार द्वीप समूह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतअंडमान और निकोबार का नाम बदलकर 'आज़ाद हिंद' किया जाए: के कविता ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतवीर सावरकर के नाम पर दिए जाने वाले किसी भी पुरस्कार को स्वीकार नहीं करूंगा?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर बोले- मेरी सहमति के बिना मेरे नाम की घोषणा करना गैरजिम्मेदाराना

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?