लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम ने कंगना रनौत के पोस्ट पर लिया एक्शन, कोरोना पर कही इस बात को किया डिलीट

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 10, 2021 13:38 IST

इंस्टाग्राम ने कंगना रनौत की एक पोस्ट डिलीट कर दी है। उस पोस्ट में कंगना ने कोरोना को एक छोटा-मोटा फ्लू बताया था जिसे कई लोगों ने भी काफी असंवेदनशील कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देइंस्टाग्राम ने कंगना रनौत के कोरोना पर किए गए एक पोस्ट को डिलीट कर दिया है कंगना ने इस पोस्ट में कोरोना को मामूली फ्लू कहा था जिसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया गयाकंगना के इस पोस्ट पर कई लोगों ने भी नाराजगी जताते हुए इसे असंवेदनशील बताया था

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत का टि्वटर हैंडल सस्पेंड होने के बाद रविवार को इंस्टाग्राम ने भी उनके कोरोना महामारी पर किए एक पोस्ट पर कार्रवाई कर दी। दरअसल कंगना रनौत हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हो गई थी और उन्होंने इस बारे में अपने फैंस को जानकारी देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की थी ।

कंगना ने लिखा था, 'मैंने अपना कोविड टेस्ट कराया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को होम क्वारंटाइन किया है। मुझे नहीं पता कि मैं कैसे कोरोना पॉजिटिव हुई। अब मैं जानती हूं कि मुझे इस वायरस के कैसे खत्म करना है। कृपया अपने ऊपर किसी भी चीज को हावी न होने दें। अगर आप डरते हैं तो ये आपको और डराएगा। आइए मिलकर इस कोरोना को खत्म करते हैं। यह बस एक छोटे समय के लिए होने वाले फ्लू के अलावा और कुछ नहीं है , जिसे कुछ लोगों के द्वारा बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है । हर हर महादेव । '

दरअसल कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कोरोना को एक छोटे समय का फ्लू बताया था जबकि पूरे देश में कोरोना वायरस के कारण लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं लगभग हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में लोगों ने कंगना की पोस्ट को असंवेदनशील बताया और उन्हें देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बारे में भी याद दिलाया ।

बहराहल, कंगना के पोस्ट के बाद इंस्टाग्राम ने इसे डिलीट कर दिया। कंगना ने भी इंस्टाग्राम की कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 'इंस्टाग्राम ने मेरा पोस्ट डिलीट कर दिया है, जिसमें मैंने कहा था कि मैं कोरोना को ध्वस्त कर दूंगी। मतलब ट्विटर पर टेरेरिस्ट और कम्युनिस्ट लोगों के प्रति सहानुभूति रखने वालों के बारे में सुना था लेकिन इंस्टाग्राम पर भी कोरोना फैंस क्लब वाह..।'  

आपको बताते दें कि हाल ही में बंगाल चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर ट्वीट करने को लेकर कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है ।

टॅग्स :कंगना रनौतकोरोना वायरसइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?