लाइव न्यूज़ :

जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, कहा-कोई भी धर्म आपको...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 8, 2019 13:08 IST

हाल ही में फिल्म जजमेंटल है क्या का गाना रिलीज हुआ। इस दौरान कंगना से पूछा गया कि वह जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर क्या कहना चाहती हैं।

Open in App

दंगल फिल्म से लोगों का दिल जीतने वाली नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस जायरा वसीम ने फिल्मों से संन्यास ले लिया है। पांच साल बाद उन्होंने ये निर्णय लिया है। जिसके पीछे धर्म को वजह बताई है। हर कोई इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहा है। अब जायरा के बॉलीवुड छोड़ने पर कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है।

हाल ही में फिल्म जजमेंटल है क्या का गाना रिलीज हुआ। इस दौरान कंगना से पूछा गया कि वह जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर क्या कहना चाहती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा है कि अगर आपको लगता है कि आपकी जिंदगी सफल है तो आपके आसपास बहुत सारे काम करने लिए काम हैं। आप परिवार और दोस्तों की मदद करें। 

इस वक्त कावेरी सूख रही है। करने के लिए बहुत कुछ काम है। इसलिए आप कुछ भी करें। एक्ट्रेस ने कहा कि  सबसे महत्व की बात यह है कि कोई भी धर्म आपको सशक्त बनाता है और जिंदगी में अलग आयाम पाने के लिए आपको मजबूत बनाता है, न कि आपको अलग करना।

जजमेंटल है क्या के गाने के रिलीज के दौरान कंगना की रिपोर्टर से बहस हो गई थी। एक्ट्रेस का आरोप था कि रिपोर्टर जानबूझ के उनके खिलाफ खिलते हैं। जबकि रिपोर्टन ने कहा था कि वह कभी कंगना के खिलाफ नहीं लिखता है वह बस सच लिखता है।

जायरा ने लिखा 

वहीं मीडिया ने जब जायरा से बात की तो उन्होंने कहा कि वो सभी पोस्ट उन्होंने खुद लिखे हैं। सोशल मीडिया पर लिखे गए उनके पोस्ट में बार-बार धर्म और अल्लाह की बात लिखी हुई है। मैनेजर की बात सुनने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है जायरा ने किसी के इन्फ्लूयेंस में आकर ये बातें लिखी हो।  दरअसर रिसेंटली जायरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने अपने दिल की बातें लिखी हैं। जायरा ने फेसबुक पर पोस्ट किया और लिखा कि पांच साल पहले उन्होंने फिल्मों में आने का जो निर्णय लिया था उससे उनकी पूरी जिंदगी बदल गई थी। जायरा के पोस्ट से उनका दर्द साफ झलक रहा है। जायरा ने अपने इस पोस्ट में बताया कि फिल्मों की वजह से वो अपने धर्म से दूर होती जा रही है। पांच सालों से वो अपनी आत्मा से लड़ रही हैं।  

जायरा ने लिखा कि जैसे ही मैंने अपना कदम बॉलीवुड में रखा मेरी पॉपुलैरिटी बढ़ गई। मैं पब्लिक अटेंशन में आ गई। मैं लोगों के लिए रोल मॉडल बन गई। मगर मैंने अपने लिए कभी ऐसा नहीं सोचा था। अपनी सफलता और असफलता के बाद भी मैंने खुद को एक्प्लोर किया है।

जायरा ने अपने लम्बे-चौड़े पोस्ट में अपने धर्म और अपने अल्लाह को बार-बार याद किया है। जायरा ने कहा कि वो बार-बार अपने ईमान को ये बताने की कोशिश कर रही हैं। जायरा ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि वो अपनी छोटी से जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ पा रही हैं और वो बहुत सोच समझकर बॉलीवुड को अलविदा कहने का फैसला ले रही हैं।

बता दें जायरा वसीम ने साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद आई उनकी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार को भी लोगों ने काफी पसंद किया। जल्द ही जायरा फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर होंगे। मार्च में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतज़ायरा वसीम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?