लाइव न्यूज़ :

OMG! 'मणिकर्णिका' के बाद अब जयललिता की बायोपिक में नजर आएंगी कंगना रनौत, ये होगा फिल्म का खास नाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 23, 2019 10:24 IST

कंगना रनौत को उनके जन्मदिन पर बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है। वह तमिलमाडु की पूर्व सीएम जयललिता का करिदार पर्दे पर निभाती नजर आएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने आधिकारिक रुप से जयललिता की बायोपिक को साइन कर लिया हैइस फिल्म का ऐलान कंगना के जन्मदिन के मौके पर किया गया है

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक के बाद एक बायोपिक फिल्में पर्दे पर पेश की जा रही हैं। कुछ ऐसी भी बायोपिक हैं , जो जल्द फैंस से रुबरु होंगी। ऐसे में अब एक और नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है वो तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की बायोपिक का। 

इस बायोपिक को लेकर मेकर्स खासा उत्साहित हैं। खास बात ये है कि अभिनेत्री कंगना रनौत को इस फिल्म के लिए लिया गया है। आज कंगना का जन्मदिन है ऐसे में आज के ही दिन इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया है।

मतलब अब फैंस को कंगना झांसी की रानी के बाद जयललिता का किरदार निभाती दिखाई देंगी। इस फिल्म की जानकारी तरण आदर्श ने दी है। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से खुद इस खबर की घोषणा की है। इस खबर को ट्विटर पर शेयर करते के साथ उन्होंने लिखा- कंगना रनौत ने जल्द जयललिता के किरदार में... बायोपिक दो भाषाओं में बनाई जाएगी। तमिल और हिंदी में #Jaya... एएल विजय द्वारा निर्देशित... केवी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखित [#Baahubali and #Manikarnika]... विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित।

 फिल्म क्रिटिक जलापथी गुडेली ने भी ट्वीट कर लिखा है कि कंगना रनौत ने जयललिता की बायोपिक को साइन कर लिया है। इसको विजय डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'थलाइवी होगा। इस फिल्म की स्क्रिप्ट विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है। बिग बजट के साथ विष्णु इंदुरी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

कंगना को हाल ही में फैंस  मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में रानी लक्ष्मीबाई के दमदार रोल में देख चुके हैं। कंगना को इस रोल में जमकर पसंद किया है। ऐसे में जयललिता की फिल्म हाथ लगना कंगना के लिए खुशी की बात होगी। फिलहाल कंगना की ओर से फिल्म को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

टॅग्स :कंगना रनौतजयललिता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?