लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड पर भड़कीं कंगना रनौत, नए वीडियो में कहा- मूवी माफियाओं ने कतरा-कतरा कर तोड़ा सुशांत का दिमाग

By सुमित राय | Updated: June 19, 2020 20:05 IST

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक नया वीडिया शेयर किया है और फिल्म निर्माताओं के साथ-साथ मीडिया पर जमकर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने वीडियो में कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के बाद कई चीजें निकलकर आई हैं।"कंगना ने अंकिता लोखंडे के हवाले से कहा है कि सुशांत सामाजिक रूप से की गई अपमान नहीं सहन कर पा रहे थे। कंगना ने कहा कि सुशांत के पिता का कहना है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में हो रही टेंशन को लेकर वह काफी परेशान थे।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत खुलकर नेपोटिज्म बोल रही हैं और फिल्म निर्माताओं पर जमकर निशाना साध रही हैं। अब कंगना ने एक नया वीडियो जारी किया है और फिल्म इंडस्ट्री के अलावा मीडिया पर भी जमकर निशाना साधा है।

कंगना ने वीडियो में कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के बाद कई चीजें निकलकर आई हैं। कुछ मैंने इंटरव्यू पढ़े हैं और कुछ सीधे बात की है। उनके पिता का कहना है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में हो रही टेंशन को लेकर वह काफी परेशान थे। अभिषेक कपूर, जिन्होने उन्हें लॉन्च किया, उनका कहना है कि सिस्टमैटिक डिस्मेंटलिंग है।"

कंगना आगे कहती हैं, "लंबे समय तक सुशांत के साथ रिलेशन में रहने वाली अंकिता लोखंडे का कहना है कि वह सामाजिक रूप से की गई अपमान और बेइज्जती नहीं सहन कर पा रहे थे। मूवी माफियाओं ने न सिर्फ उन्हें बैन किया था बल्कि कतरा-कतरा करके उनका दिमाग तोड़ा गया है।"

कंगना मीडिया पर भी साधा निशाना

इसके साथ ही कंगना ने मीडिया पर भी निशाना साधा है और सुशांत को लेकर छपी कई खबरों का भी जिक्र किया है। कंगना ने कहा, "ब्लाइंड आइटम लिखने वाले ऐसा लिखते हैं कि उनके खिलाफ कोई लीगन ऐक्शन न लिया जा सके। मतलब डिस्क्रिप्शन पूरा दिया जाएगा, लेकिन नाम नहीं लिखा जाएगा।"

3000 जर्नलिस्टों पर लगाया आरोप

कंगना ने आगे कहा, "मेरी फिल्म को फ्लॉप करने के लिए मेरे खिलाफ गिल्ड बनाई गई। 3000 जर्नलिस्ट एक अकेली लड़की के खिलाफ एकजुट होते हैं, लेकिन ये समाज और कानून कुछ नहीं कहता है। मैंने उन पर केस करने की कोशिश की, लेकिन वह एक महीने बाद गायब हो गए।"

समाज के लिए कहा कोई नहीं उठाता आवाज

उन्होंने आगे कहा, "मेरे कहने का मतलब है कि ये है कि समाज जिस अन्याय की बुनियाद पर खड़ा है और कभी आवाज नहीं उठाता है। आप भी ये पढ़ते हैं और चटकारे लेते हैं। कभी आपने सोचा है कि ये नेपो किड्स के खिलाफ क्यों नहीं लिखा जाता है।"

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी।

इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

टॅग्स :कंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!