लाइव न्यूज़ :

CJI बोबडे, अमित शाह और सोनिया गांधी की सूची में कंगना रनौत, सीआरपीएफ कमांडो की सुरक्षा पाने वाली बॉलीवुड की पहली कलाकार

By भाषा | Updated: September 7, 2020 21:28 IST

देश का सबसे बड़ा अर्द्धसैन्य बल सीआरपीएफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देश के प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, कांग्रेस अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी और उनकी संतान-राहुल और प्रियंका सहित करीब 60 विशिष्ट लोगों को सुरक्षा मुहैया करा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि रनौत बॉलीवुड की पहली अदाकारा होंगी जिनकी रक्षा सीआरपीएफ कमांडो करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा घेरे के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशिष्ट कमांडो उनकी हिफाजत करेंगे।अधिकारी ने बताया कि आवास पर तैनात कमियों को वहां आने-जाने वाले लोगों की पहुंच को सीमित करने का अधिकार होगा।रनौत को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने का मतलब है कि खुफिया एजेंसियों को खतरे के बारे में खास सूचना मिली है।

नई दिल्लीः अदाकारा कंगना रनौत बॉलीवुड की पहली कलाकार बन गयी हैं, जिन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सुरक्षा घेरे के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशिष्ट कमांडो उनकी हिफाजत करेंगे।

देश का सबसे बड़ा अर्द्धसैन्य बल सीआरपीएफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देश के प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, कांग्रेस अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी और उनकी संतान-राहुल और प्रियंका सहित करीब 60 विशिष्ट लोगों को सुरक्षा मुहैया करा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि रनौत बॉलीवुड की पहली अदाकारा होंगी जिनकी रक्षा सीआरपीएफ कमांडो करेंगे।

सीआरपीएफ के कर्मी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता की भी हिफाजत करते हैं। मुकेश अंबानी को ‘जेड-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई जबकि उनकी पत्नी को ‘वाई-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा हासिल है। हालांकि, सरकार से मिलने वाली सुरक्षा के बदले उन्हें रकम का भुगतान करना पड़ता है।

फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि रनौत को सुरक्षा के लिए सरकार को रकम का भुगतान करना होगा या नहीं। ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत 10-11 कमांडो 24 घंटे अलग-अलग पाली में रनौत की रक्षा करेंगे। इन कमांडो में से कहीं भी आने-जाने पर रनौत के साथ दो-तीन सशस्त्र पीएसओ (निजी सुरक्षा अधिकारी) होंगे, जबकि अन्य कर्मी उनके आवास पर सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आवास पर तैनात कमियों को वहां आने-जाने वाले लोगों की पहुंच को सीमित करने का अधिकार होगा। रनौत को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने का मतलब है कि खुफिया एजेंसियों को खतरे के बारे में खास सूचना मिली है। उनके सुरक्षा कर्मियों के लिए एक ‘एस्कॉर्ट वाहन’ भी मिलने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त लोगों को भी ‘एस्कॉर्ट वाहन’ मिलते हैं और ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त लोगों को भी एक ‘पायलट वाहन’ के साथ ही ‘एस्कॉर्ट वाहन’ की सुविधा दी जाती है । बॉलीवुड के अन्य कलाकारों को या तो महाराष्ट्र पुलिस से सुरक्षा मिलती है या वे निजी सुरक्षा एजेंसियों की सेवा लेते हैं। 

टॅग्स :कंगना रनौतमुंबईसोनिया गाँधीशरद अरविंद बोबडेराहुल गांधीअमित शाहसीआरपीएफमुकेश अंबानीनीता अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?